City News Uttar Pradesh
जिला पंचायत खनिज तहबाजारी ठेका: करोड़ों में कमीशन की पृष्ठभूमि तैयार ?
उत्तर प्रदेश

जिला पंचायत खनिज तहबाजारी ठेका: करोड़ों में कमीशन की पृष्ठभूमि तैयार ?

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला प्रशासन हो जायें बाखबर। जिला पंचायत में “खनिज तहबाजारी की नीलामी” होने जा रही है। “इसमें करोड़ों में कमीशन के खेल की पृष्ठभूमि तैयार” हो गई है। पिछली चार नीलामियों में 56 करोड़ के राजस्व को चूना लगाया गया है ? जिला पंचायत की खनिज तहबाजारी फरवरी के लास्ट वीक में होनी है। इसके लिये जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल द्वारा टेंडर का प्रकाशन भी कर दिया गया है।

पंचायत अध्यक्ष सुनील के मंसूबे ढेर : आयुक्त नें निरस्त कर दी बजट बैठक की कार्यवाई

जिला पंचायत के विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो तहबाजारी की जो बोली कम से कम 15 करोड़ तक पहुंचनी चाहिये वह ठेकेदारों एवं जिला पंचायत की मिली भगत से चंद करोड़ में ही फाईनल हो जाती है ! इसके लिये रणनीति के तहत एक-दो बोलियां रद्द कर अंतिम प्रकाशन की बोली को फाईनल कर दिया जाता है। ठेकेदारों से “आपसी संधि” के मुताबिक “दस करोड़ के आस पास की रकम कथित तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष के पास निजी तौर” पर पहुंच जाती है। इस प्रकार “करोड़ों में सरकारी खजाने को चूना” लगा दिया जाता है ! इसी संदर्भ में पिछले दिनों जिला पंचायत अध्यक्ष भरत सिंह नें तो सार्वजनिक तौर पर खनिज तहबाजारी के टेंडरों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। उनका बयान था की वर्ष 2020- 21 में तहबाजारी का टेंडर 8 करोड़ 56 लाख का था।

 

 

 

जिला पंचायत खनिज तहबाजारी ठेका: करोड़ों में कमीशन की पृष्ठभूमि तैयार ?

उस समय प्रति ट्रक दो सौ रुपये खनिज वसूली की जा रही थी। जिसे बढ़ाकर चार सौ रुपये करने का प्रस्ताव किया गया। यदि यह दर बढ़ाई गई होती तो अगले टेंडर का मूल्य 16 करोड़ रुपया होना चाहिये था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ,और पिछले चार सालों में खनिज तहबाजारी के जरिये लगभग 56 करोड़ रुपये का गबन किया गया। जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह नें इस भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की भी मांग की है। कुल मिलाकर मंडलायुक्त और डीएम को जिला पंचायत तहबाजारी की नीलामी प्रक्रिया पर पैनी नजर रखनी होगी, क्योंकि जरा सी “असावधानी पर सरकारी खजाने को करोड़ों की क्षति” पहुंच जायेगी।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक विशंभर की पहल: राइफल क्लब ‘मुद्दे’ पर विधानसभा अध्यक्ष सक्रिय, सीएम से ‘जवाब’ तलब

City News Uttar Pradesh

पंचायत अध्यक्ष सुनील की कार्य कुशलता बनी चर्चा : जन चौपाल बना आकर्षण का केंद्र

City News Uttar Pradesh

यूपी : महिलाओं व बच्चों पर जुल्म करने वालों की अब खैर नहीं, 100 दिनों में ऐसे 1000 आरोपितों को सजा दिलाकर कड़ा संदेश देगी योगी सरकार

योगी नें विधायक ‘प्रकाश’ को ‘घोषित’ किया ‘मैन आफ द मैच’: एक ‘वाक्य’ ने ‘बदल’ दी ‘बांदा की सियासत’ !

City News Uttar Pradesh Desk

अपना दल एस की समीक्षा बैठक : सत्ता की लालसा पर जोर ! …

City News Uttar Pradesh

बांदा में कलयुग का प्रकोप चरम पर : ग्यारह साल की मासूम बच्ची के साथ बूढ़े नें किया दुष्कर्म

ब्रेकिंग न्यूज़