- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष “सुनील पटेल सिंह वसुधैव कुटुम्बकम के माध्यम से जनता के दिलों में उतर” रहें हैं। गांवों में जाकर “स्वयं को पुत्रवत बता स्नेह की डोर” बांधते हैं।

कहते हैं की “आप सब मेरा परिवार हैं।मेरा सौभाग्य है कि मैं आपका बेटा- आपका भाई बनकर आपके समक्ष हूँ और आपकी सेवा” कर रहा हूँ। विश्वास दिलाते हैं की यह भावना एवं परंपरा का आजीवन निर्वहन करुगां।

इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल विधानसभा बबेरू के ग्राम पंचायत हरदौली में सेवा बस्ती कार्य क्रम के तहत घर-घर जाकर लोगों द्वारा बताई गई समस्याओं को घर-घर जाकर देखा और सुना।

उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिया। केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं पर चौपाल लगाकर विस्तृत प्रकाश डाला। इस संदर्भ में महत्वपर्ण जानकारी साझा की। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में भारी बहुमत से मतदान की अपील की।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
