28.3 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश द्विवेदी ने नववर्ष पर दी शुभकामनाएं: समाज के उत्थान पर जोर
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश ने नववर्ष पर दी शुभकामनाएं: समाज के उत्थान पर जोर

 नव वर्ष 2025 की आप सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं। यह सालआपके जीवन में नये अवसर, अनंत खुशियां और असीम सफलता लेकर आये || प्रकाश द्विवेदी ( सदर विधायक बांदा ) विज्ञापन

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नववर्ष के आगमन पर सदर विधायक प्रकाश दिवेदी ने जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि नया वर्ष सभी के लिए सुख-समृद्धि और प्रगति का संदेश लेकर आए। यह वर्ष समाज के हर वर्ग के लिए विशेष रूप से लाभकारी और फलदायी साबित हो। विधायक प्रकाश ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बीते वर्षों में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। चाहे वह गरीबों को पक्के मकान देने की योजना हो, किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना हो, युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना हो, या महिलाओं की सुरक्षा और शिक्षा के लिए विशेष योजनाएं हों, प्रदेश सरकार ने हर क्षेत्र में विकास का नया आयाम स्थापित किया है।

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने नववर्ष पर दी शुभकामनाएं: समाज के उत्थान पर जोर

विधायक प्रकाश ने शुभकामना संदेश में कहा कि नववर्ष केवल उत्सव मनाने का समय नहीं है, बल्कि यह आत्मचिंतन और नए संकल्प लेने का अवसर भी है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे नए साल में ऐसा संकल्प लें जिससे समाज, प्रदेश और देश के विकास में अपना योगदान दे सकें। उन्होंने कहा, “हमें समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत बनाना है और ऐसे कार्य करने हैं जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक हों।” विधायक प्रकाश ने जिलावासियों के लिए सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि उनका प्रयास हमेशा यही रहेगा कि जिले के हर नागरिक को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले और यहां का हर व्यक्ति विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके। विधायक प्रकाश दिवेदी ने कहा कि वह सदैव जनता के हितों के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने जिले के विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता अटूट है और हर वर्ग को उनके अधिकार और अवसर प्रदान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कारागार मंत्री नें कहा यूपी में अपराध बढ़े ? सर्वाधिक युवा अपराधी जेलों में निरुद्ध

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन नें फायलेरिया को पछाड़ने के लिये बनाया मूड: सहयोग हेतु की अपील

City News Uttar Pradesh

“डेंगू पहलवान” बना “बांदा केसरी” स्वास्थ विभाग “चित्त”

City News Uttar Pradesh

मौत की ‘सफारी’: पन्ना टाइगर रिजर्व में ‘सुरक्षा व्यवस्था’ तार-तार, प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल !

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेन्द्र प्रताप से विशेष भेंट : बोले शिकायतों के निस्तारण में फर्जी रिपोर्ट पर कड़ी कार्यवाई

बांदा में ‘जीएसटी छूट’ के नाम पर ‘धोखा’: एक साल से लुट रही जनता, प्रशासन मौन !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़