City News Uttar Pradesh
बसपा में तेज हुई आकाश आनंद की वापसी की मांग: दो दिन तक सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहा हैशटैग
उत्तर प्रदेश

बसपा में तेज हुई आकाश आनंद की वापसी की मांग: दो दिन तक सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहा हैशटैग

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लोकसभा चुनाव में बुरी तरह शिकस्त के बाद बहुजन समाज पार्टी में “आकाश आनंद” की वापसी की मांग तेज होती जा रही है। बीते दो दिन के दौरान सोशल मीडिया पर आकाश की वापसी की मांग वाला हैशटैग “टॉप ट्रेंड” करता रहा।

बसपा में तेज हुई आकाश आनंद की वापसी की मांग: दो दिन तक सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहा हैशटैग
Demand for Akash Anand’s return intensifies in BSP: hashtag kept trending on social media for two days

साथ ही, बसपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं नेशनल कोऑर्डिनेटर जयप्रकाश सिंह की वापसी की भी मांग की जा रही है। जयप्रकाश को छह साल पहले बसपा सुप्रीमो ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि बसपा को दोबारा स्थापित करने के लिए आकाश और जयप्रकाश की वापसी जरूरी है। बता दें कि आकाश आनंद को नेशनल कोऑर्डिनेटर के पद से हटाने के बाद अमेठी के दो बसपा नेताओं ने इस्तीफा दे दिया था।

बसपा में तेज हुई आकाश आनंद की वापसी की मांग: दो दिन तक सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहा हैशटैग
Demand for Akash Anand’s return intensifies in BSP: hashtag kept trending on social media for two days

इसके बाद से ही लगातार पार्टी में आकाश की वापसी के लिए स्वर उठ रहे हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद आकाश के साथ जयप्रकाश की वापसी की भी मांग हो रही है। जयप्रकाश को बसपा सुप्रीमो मायावती ने छह साल पहले राहुल गांधी समेत कई नेताओं पर दिए गए विवादित बयान के बाद पार्टी से बाहर कर दिया था। उन पर पार्टी के नाम पर चंदा वसूलने का भी आरोप लगाया गया था। जयप्रकाश को मायावती के भाई आनंद कुमार का करीबी बताया जाता है। हालांकि निष्कासन के बाद भी वह लगातार बसपा का प्रचार करते रहे हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कृषि विभाग की ‘कागजी खेती’: मोटे अनाज की ‘हवा-हवाई’ पैदावार, ज़मीन पर ‘गायब’ है सच्चाई

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश का प्रयास रंग लाया : मुख्यालय की सड़कें चमकेंगी-दमकेगीं

City News Uttar Pradesh

Banda : आयुक्त ने ली पंचायती राज विभाग की मंडलीय बैठक, कहा शेष बचे सामुदायिक शौचालयों का जल्द कराएं निर्माण…

City News Uttar Pradesh

चोरी का खुलासा न होने पर किन्नरों का थाने में हंगामा: पुलिस पर मिली भगत का लगाया आरोप

रामभक्तों नें निकाली शोभा यात्रा : सदर विधायक प्रकाश नें दी भव्यता

महानायक बाबू जगजीवन राम को श्रद्धांजलि कांग्रेसियों ने ‘विचारों’ को किया ‘आत्मसात’ !

ब्रेकिंग न्यूज़