29.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम का शहर के पॉश इलाके में संचालित जुआड़खाने पर छापा, 16 जुआरी हुए गिरफ्तार, 70 हजार बरामद
उत्तर प्रदेश

एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम का शहर के पॉश इलाके में संचालित जुआड़खाने पर छापा, रंगेहाथ 16 जुआरी गिरफ्तार, 70 हजार बरामद

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर के पॉश इलाके आवास विकास में संचालित जुआड़खाने में रविवार एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस दौरान 16 जुआरियों को दबोचा गया। मौके से 70 हजार की नगदी बरामद हुई। तीन जुआरी मौके से भाग निकले। 10 एंड्रायड और 9 कीपैड फोन के साथ एक स्कूटी और एक बाइक बरामद की गई है।

एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम का शहर के पॉश इलाके में संचालित जुआड़खाने पर छापा, 16 जुआरी हुए गिरफ्तार, 70 हजार बरामद
Joint team of SOG and police raided the casino operating in the posh area of ​​the city, 16 gamblers arrested, 70 thousand recovered

आवास विकास कालोनी में रहने वाले बीपी चंदेल के मकान में काफी समय से जुआड़खाना संचालित हो रहा था। सूचना पर पुलिस ने रविवार यहां छापा मारा। इस दौरान तीन जुआरी मौके से फरार हो गए। जबिक 16 जुआरियों को पकड़ा गया। पकड़े गए जुआरियों में विक्रम सिंह निवासी जौरही, अमित कुमार निवासी खिन्नीनाका शहर, लल्लन निवासी झील का पुरवा, सद्दाम हुसैन मर्दननाका, ज्ञानबाबू झील का पुरवा, रामविशाल मिश्र झील का पुरवा, लखन सिंह बंगालीपुरा, प्रदीप गुप्ता जवाहर नगर, योगेंद्र सिंह आवास विकास, रोहित राजपूत झील का पुरवा, इबरार , रामऔतार निवासी लोधौरा देहात कोतवाली, राजेश कुमार खुरहंड, अमित गुप्ता तुलसी नगर, शिवनरेश निवासी देवगांव भरुआ सुमेरपुर, रामकिशोर बीएसएनएल कालोनी इंदिरा नगर शामिल हैं।

एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम का शहर के पॉश इलाके में संचालित जुआड़खाने पर छापा, 16 जुआरी हुए गिरफ्तार, 70 हजार बरामद
Joint team of SOG and police raided the casino operating in the posh area of ​​the city, 16 gamblers arrested, 70 thousand recovered

अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र एंव सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह ने एसओजी और नगर कोतवाली पुलिस टीम को शाबासी दी है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी मयंक, चौकी प्रभारी सिविल लाइन चौकी प्रभारी समेत पुलिस फोर्स शामिल रहा।

एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम का शहर के पॉश इलाके में संचालित जुआड़खाने पर छापा, 16 जुआरी हुए गिरफ्तार, 70 हजार बरामद
Joint team of SOG and police raided the casino operating in the posh area of ​​the city, 16 gamblers arrested, 70 thousand recovered

सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह ने बताया, बीपी चंदेल के घर में जुआ खेलते हुए 16 लोगों को सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीन लोग भागने में सफल हो गए। गिरफ्तार किए गए जुआरियों के खिलाफ 3/4 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय भेजा जा रहा है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बाहुबली मुख़्तार के बेटे विधायक अब्बास अंसारी की लगातार तलाश जारी, पुलिस ने सरकारी आवास पर भी दी दबिश

पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का विवादित बयान: जो मोदी के साथ खड़े नहीं होंगे, वो देशद्रोही कहलाएंगे

भाजपा के साथ ओपी राजभर लड़ेंगे 2024 का चुनाव : योगी मंत्रिमंडल का होगा विस्तार, बनाए जाएंगे कैबिनेट मंत्री

City News Uttar Pradesh

रात में किया घर साफ, कुछ दिन में हो गए बेनकाब: पुलिस ने सोने-चांदी के साथ दबोचा गैंग

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बुंदेलखंड के बने ‘ब्राह्मण शिरोमणि’: ‘सर्वजन हिताय’ की नीति से बनाई पहचान !

City News Uttar Pradesh

जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र में पंचायत सहायक बनेंगे तारणहार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़