City News Uttar Pradesh
बिजली कटौती ने बरपा दिया है शहर में कहर : फाल्ट हो रहे हैं डगर डगर
उत्तर प्रदेश

बिजली कटौती ने बरपा दिया है शहर में कहर : फाल्ट हो रहे हैं डगर डगर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बिजली कटौती से शहरवासियों का हम साया बन गई है। “छोड़ेंगे न हम तेरा साथ वो साथी मरते दम तक” की तर्ज पर पीछा कर रही है। कहीं नया केबल डालने तो कहीं केबल जलने व ट्रांसफार्मर फुंकने की वजह से आपूर्ति ठप हो जाती है। गर्मी में लोग परेशान हैं। बुधवार को कटरा में नई केबल लाईन डालने के लिए दस बजे भूरागढ़ फीडर से शटडाउन लिया गया तो पांच घंटे बिजली नहीं आई। गर्मी में परेशान लोगों के लोगों का गुस्सा सातवें आसमां पर था। मौके की नजाकत भांप मुख्य अभियंता मौके पर पहुंचे। लाइन चालू करवाई।

बिजली कटौती ने बरपा दिया है शहर में कहर : फाल्ट हो रहे हैं डगर डगर
Power cuts have wreaked havoc in the city: faults are occurring everywhere

बुधवार को रात का तापमान जहां 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया। वहीं दिन भी 49 डिग्री के साथ खूब तपा। इस भीषण गर्मी में बिजली कटौती उपभोक्ताओं पर भारी पड़ी। बिजली की आवाजाही से ज्यादातर मोहल्लों में लोगों ने जागकर रात गुजारी। वहीं दिन में भी आवाजाही लगी रहने से लोग परेशान रहे। पीलीकोठी से जुड़े अलीगंज,अतर्रा चुंगी, मर्दननाका व स्टेशन रोड में रात में कम से कम चार-पांच बार लाइट गई।

बिजली विभाग की भीष्म प्रतिज्ञा : होली पर कटौती की चलेगी कटार ?
Electricity Department’s Bhishma Pratigya: Will there be cuts on Holi?

इससे इन मोहल्लों के लोग गर्मी से बचने के लिए कभी नीचे कूलर में तो कभी छत में आते जाते रहे। कालूकुआं बबेरू रोड में रात 11 बजे केबल जलने से बिजली चली गई। करीब डेढ़ घंटे बाद कर्मचारी पहुंचे और दो बजे लाइन चालू हो सकी। इसी तरह सर्वोदय नगर व कुशवाहा नगर में ट्रांसफार्मर हीट होकर जल गए। यहां की करीब दस हजार की आबादी रात भर गर्मी में परेशान रही।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा की मीडिया कार्यशाला : पढ़ाया गया पार्टी का इतिहास …

City News Uttar Pradesh

खबर का असर : डीएम नगेन्द्र का बाजार में अतिक्रमण पर चला चाबुक

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड पैकेज से बनी करोड़ों की बांदा मंडी को वर्षों से क‍िसानों का इंतजार

City News Uttar Pradesh

नैनो से ‘नजरें’ चुराते किसान : बोरी वाली यूरिया पर ‘अडिग’ भरोसा, खाद संकट से मुश्किलें

City News Uttar Pradesh

यूपी : पुलिस ने चेकिंग के दौरान खाखी को भी नही बख्शा, बुलट बाइक कर दी सीज …

City News Uttar Pradesh

बेटियों को लाभ देने में चित्रकूट मंडल में अव्वल : बालिकाओं की मददगार बन रही कन्या सुमंगला योजना

ब्रेकिंग न्यूज़