- विनोद मिश्रा
बांदा। शहर के वृद्धा आश्रम में आयोजित “आयुष्मान भवः कार्यक्रम” में सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें आयुष्मान कार्ड वितरित किये तो लाभार्थियों नें उन्हें आयुष्मान भव के आशीर्वाद से नवाजा और बलैयां भी ली”। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें “सेवा सप्ताह कार्यक्रम” के अंतर्गत उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग द्वारा सहायतित नरैनी रोड स्थिति वृद्धा आश्रम में आयुष्मान भवः कार्यक्रम में उपस्थित थे।

इसमें उन्होंने वृद्ध जनो को आयुष्मान कार्डों का वितरण किया। इस अवसर पर उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल भी उपस्थित थे। इन्होंने भी आयुष्मान कार्डों का वितरण किया।

इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश नें भाजपा सरकार की नीतियों से लाभार्थियों को अवगत कराया। बताया की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को चिंता है की गरीब तबके को भी आसानी से स्वास्थ सुविधाएं मुहैया हो। आयुष्मान योजना उसी की कड़ी है। विधायक प्रकाश नें कहा की आयुष्मान कार्ड से पांच लाख तक का इलाज मुफ्त में होगा। अब गरीब गंभीर बीमारियों में कैसे इलाज होगा उसकी चिंता से भाजपा साकार नें मुक्त कर दिया है।

इस दौरान कार्ड प्राप्त करने वाले लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी की मुस्कान थिरकती रही। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल नें भी कार्यक्रम को संबोधित किया। भाजपा सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों को बताया। कहा की भाजपा सरकार का लक्ष्य है की समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान हो।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
