
- विनोद मिश्रा
चित्रकूट। पवित्र नगरी चित्रकूट की “सुरक्षा अब फौजियों के हवाले” कर दी गई है। मंदाकिनी नदी के बहाव क्षेत्र में अतिक्रमण से आई “बाढ़ “और पूरे विकास प्राधिकरण क्षेत्र में “बिना नक्शा पास” कराए “धड़ल्ले से खड़ी” हो रही बहुमंजिला इमारतों, होटलों और दुकानों पर “सर्जिकल स्ट्राइक” की तैयारी है।
जिलाधिकारी एवं विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने इस पर “अंकुश लगाने के लिए पांच पूर्व सैनिकों की विशेष निगरानी टीम का गठन” किया है। सबसे “संवेदनशील रामघाट क्षेत्र को तीन जोन में बांटा” गया है और यहां “अकेले दो पूर्व फौजी तैनात” किए गए हैं।
बाकी “तीन जवान” पूरे “प्राधिकरण क्षेत्र” के “अलग-अलग” जोन में “तैनात” रहेंगे। ये सभी जवान सिविल ड्रेस में गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले घूमकर हर नए निर्माण पर “पैनी नजर” रखेंगे। कहां नींव खोदी जा रही है, कहां लिंटर पड़ रहा है और “किसके पास नक्शा है, इसकी पूरी जानकारी जुटाई” जाएगी।
नई व्यवस्था के तहत जैसे ही “बिना अनुमति” कोई निर्माण मिलता है, जवान तत्काल “फोटो और वीडियो साक्ष्य” के साथ रिपोर्ट “विकास प्राधिकरण” सचिव को भेजेंगे। रिपोर्ट मिलते ही “पहले नोटिस, फिर सीलिंग और जरूरत पड़ने पर ध्वस्तीकरण” की कार्रवाई होगी। अधिकारियों का कहना है कि “फौजियों की तैनाती से पारदर्शिता” आएगी और “कोई भी अवैध निर्माण छुप नहीं” पाएगा। इस फैसले के बाद “अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा” हुआ है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
