27.4 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
परिषदीय बच्चों का बिगड़ा नसीब : दांत बज रहे किट-किट !
उत्तर प्रदेश

परिषदीय बच्चों का बिगड़ा नसीब : दांत बज रहे किट-किट !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दांत बज रहें हैं “किट-किट”, लेकिन इस ओर “फिट” ध्यान नहीं दिया जा रहा। परिषदीय बच्चों का मौसमी “नसीब” बिगड़ सा गया है। हाँ सीजन की आधी सर्दी गुजर गई। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले एक लाख 42 हजार से ज्यादा बच्चों के अभिभावकों के खाते में यूनिफार्म और स्वेटर, जूता-मोजा की धनराशि नहीं पहुंच सकी है। हालांकि दूसरी किस्त में 90 हजार बच्चों के अभिभावकों का खाता नंबर और आधार कार्ड नंबर इत्यादि डाटा शासन को भेजा जा चुका है। पहली किस्त में 2 लाख 38 हजार बच्चों में सिर्फ 90,419 स्कूली छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म का पैसा नसीब हो सका है।

परिषदीय बच्चों का बिगड़ा नसीब : दांत बज रहे किट-किट !
Bad luck of council children: Kit-kit playing teeth !

डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए यूनिफार्म, स्वेटर और जूते-मोजे के लिए पहले चरण में 9 करोड़ 94 लाख 60 हजार 900 रुपये भेजे गए थे। इसमें 90,419 स्कूली छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म का पैसा मिला था। उधर, शेष रह गए स्कूली छात्र-छात्राओं को अब तक यूनिफार्म का पैसा नहीं मिल सका है।

परिषदीय बच्चों का बिगड़ा नसीब : दांत बज रहे किट-किट !
Bad luck of council children: Kit-kit playing teeth !

विभाग का दावा है कि उसने 90 हजार बच्चों के अभिभावकों के खाता नंबर और बैंक खाता नंबर का मिलान करके शासन को भेज दिया है। शासन की तरफ से अब तक धनराशि नहीं निर्गत की गई है। जिले के परिषदीय स्कूलों में वर्तमान शिक्षा सत्र में 2,20,248 बच्चे पंजीकृत हैं। जिले में 1725 विद्यालय हैं। शासन ने 2 लाख 38 हजार 75 बच्चों को यूनिफार्म दिए जाने का लक्ष्य रखा है। इसमें इंटर कॉलेजों के कक्षा 6 से 8 तक के बच्चे भी शामिल हैं। फिलहाल खातों में अभी “ठन-ठन गोपाल” है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुक्त अजीत ने ‘विकास योजना’ को दी रफ्तार: युवाओं को मिलेगा “स्वरोजगार” का सहारा

विधायक प्रकाश में ‘जनसेवा की दिव्य शक्ति’ : खेतों की चौपाल से जनता के ‘दिलों’ में छाए

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस का महंगाई और बेरोजगारी पर प्रदर्शन एवं धरना : सरकार को जमकर कोसा

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें सीसी रोड औऱ नालों का किया शिलान्यास : बोले विकास ही भाजपा की पहचान

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले: लोकतंत्र की ‘सशक्त नींव’ मतदाता, एसआईआर का हुआ सफल आगाज

City News Uttar Pradesh

बांदा में नकली दवाओं की बिक्री की बहार ? मेडिकल स्टोर वाले हो रहे मालामाल !

ब्रेकिंग न्यूज़