City News Uttar Pradesh
बांदा-टांडा हाईवे पर चलते डंपर में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, आधे घंटेजाम में फंसे रहे वाहन
उत्तर प्रदेश

बांदा-टांडा हाईवे पर चलते डंपर में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, आधे घंटेजाम में फंसे रहे वाहन

 

  • ( ब्यूरों रिपोर्ट )

फतेहपुर। खदान से मौरंग लादकर जा रहे डंपर के इंजन में बांदा-टांडा हाईवे पर सिधांव गांव के समीप शार्ट सर्किट से धुआं निकलने के बाद आग लग गई। इस पर 33 वर्षीय चालक दिलीप कुमार निवासी पखरौली, गाजीपुर केबिन से कूदकर जान बचाई। वहीं, ग्रामीणों ने सबमर्सिबल चलवाकर किसी तरह आग बुझाई। इस बीच रोडवेज बस, ट्रक और अन्य वाहनों की लंबी कतार लग गई। आग बुझने के करीब आधे घंटे बाद पुलिस हाईवे का यातायात बहाल करा सकी।

बांदा-टांडा हाईवे पर चलते डंपर में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, आधे घंटेजाम में फंसे रहे वाहन
Fire in a dumper moving on Banda-Tanda highway, driver saved his life by jumping, vehicles stuck in jam for half an hour

डंपर चालक दिलीप कुमार ने बताया कि उसके साथ खलासी नहीं था। सोमवार को सुबह वह ललौली क्षेत्र के ओती खदान से मौरंग लदवाकर फतेहपुर जा रहा था कि सिधांव के समीप डंपर के आगे इंजन से शार्ट सर्किट के चलते धुआं निकला फिर आग की लपटें उठने लगी। इसी पर उसने डंपर को रोका और केबिन से कूद गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर बुझ गई और ट्रक जलने से बच गया। थाना प्रभारी आलोक पांडेय ने बताया कि ग्रामीणों की सक्रियता से डंपर से आग की लपटें उठते ही बुझा दी गई। करीब 30 मिनट के बाद हाईवे पर लगे जाम को खुलवा दिया गया।


– बांदा और फतेहपुर डिपो की तीन बसें फंसी रहीं

सिधांव के ग्रामीणों रामवीर सिंह, रजत दीक्षित, मनोज द्विवेदी, अनूप कुशवाहा, श्याम कुमार आदि ने बताया कि ट्रकों की लंबी कतार के बीच बांदा डिपो की दो रोडवेज बस और फतेहपुर डिपो की एक बस जाम में फंस गई थी। बांदा की बसें फतेहपुर आ रहीं थी और फतेहपुर की बस बांदा जा रही थीं। चालक के तुरंत भीड़ जुटाने से आधे घंटे के भीतर ही इंजन में धधक रही आग बुझा दी गई।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अवैध खनन में अमलोर खदान संचालक के खिलाफ एफआइआर दर्ज, चोरी से मौरंग निकालने समेत कई आरोपों में हुई कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

अधिवक्ता संघ के चुनाव : अंतिम दिन 21 पदों के लिए दाखिल हुए 24 नामांकन

City News Uttar Pradesh

मौरंग भरे ट्रकों की रखवाली कर रहे होमगार्ड की मौत, खंती में म‍िली खून से सनी लाश

City News Uttar Pradesh

कब्र खुदवाकर प्रशासन ने निकलवाया लड़की का शव: संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत

City News Uttar Pradesh

बांदा में बिजली विभाग फेल: फाल्ट-शटडाउन ने शहर को 20 घंटे बनाया ‘बंधक’

City News Uttar Pradesh

मौसम का ‘कहर’: बारिश-आंधी से ‘खेतों’ पर ‘मंडराया’ संकट, किसानों की ‘सांसें’ अटकीं ?

ब्रेकिंग न्यूज़