City News Uttar Pradesh
विकास बना 'लूट' का रोडमैप: आठ करोड़ का अनियमित भुगतान, डीएम ने बैठाई जांच
उत्तर प्रदेश

विकास बना ‘लूट’ का रोडमैप: आठ करोड़ का अनियमित भुगतान, डीएम ने बैठाई जांच

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विकास कार्यों के नाम पर ऐसा “खेल” सामने आया है जिसने “प्रशासनिक गलियारों” में “हड़कंप” मचा दी है। आरोप है कि दो वर्षों में “एक ही सप्लायर को छह करोड़ रुपये” से अधिक का “भुगतान” कर दिया गया। इससे भी गंभीर बात “दो करोड़ रुपये से अधिक की मजदूरी सीधे सप्लायर” के खाते में “ट्रांसफर” कर दी गई, जबकि नियम कहते हैं कि “मजदूरों का भुगतान” उनके व्यक्तिगत “खातों” में होना चाहिए।

विकास बना 'लूट' का रोडमैप: आठ करोड़ का अनियमित भुगतान, डीएम ने बैठाई जांच

बिसंडा ब्लॉक में प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि एक ही मजदूर के नाम पर कई बार भुगतान दर्शाया गया। इससे सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल उठे हैं। यदि यह साबित होता है तो यह केवल त्रुटि नहीं, बल्कि सुनियोजित वित्तीय अनियमितता मानी जाएगी ! आरोपों की एक और परत ई-ग्राम स्वराज पोर्टल से जुड़ी है।

विकास बना 'लूट' का रोडमैप: आठ करोड़ का अनियमित भुगतान, डीएम ने बैठाई जांच

कहा जा रहा है कि पूर्व में तीन महीने तक प्रभारी बीडीओ रहे राहुल द्विवेदी के कार्यकाल की बोर्ड बैठकों को ऐसे वित्तीय वर्षों में दर्शाया गया, जब वे तैनात ही नहीं थे। संबंधित वर्षों में बैठकें न होने के बावजूद पोर्टल पर प्रविष्टियां दिखाई गईं। सूत्रों का दावा है कि कार्ययोजनाओं के सादे पन्ने अपलोड कर दिए गए,ताकि टेंडर और आवंटन में विसंगतियां छिपी रहें।

विकास बना 'लूट' का रोडमैप: आठ करोड़ का अनियमित भुगतान, डीएम ने बैठाई जांच

जिन वर्षों में टेंडर निकले, उन कार्यों का उल्लेख स्वीकृत कार्ययोजना में तक नहीं था। आरोप यह भी है कि पहले ठेका तय हुआ, फिर कागज़ी कार्ययोजना बनाई गई। शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी जे. रीभा ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि तीन सदस्यीय समिति बनाकर पूरे मामले की गहन जांच की जाए।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा से पन्ना जाने की तमन्ना घुट गई : रोडवेज बताया नहीं मिल रही इनकम !

City News Uttar Pradesh

श्रीराम के जयघोष से गूंजा बांदा: भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

City News Uttar Pradesh

‘द कश्मीर फाइल्स’ फ़िल्म की टीम से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बोले- फिल्म समाज और देश को करेगी जागरूक

कड़ी चुनौतियों के बीच अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने संभाला पदभार

City News Uttar Pradesh

Banda- डीएम नाराज: मत्स्य संपदा योजना का है क्यों है बुरा हाल !

City News Uttar Pradesh

वर्क फॉर्म होम का झांसा देकर महिला से हड़पे 35 लाख, मुकदमा दर्ज

ब्रेकिंग न्यूज़