City News Uttar Pradesh
डीएम की बैठक में अफसरों की बोलती बंद: कहा 'समस्याएं नहीं सुलझीं तो कुर्सी छोड़ो' !
उत्तर प्रदेश

डीएम की बैठक में अफसरों की बोलती बंद: कहा ‘समस्याएं नहीं सुलझीं तो कुर्सी छोड़ो’ !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भूरागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में सालों से जमी धूल अब डीएम जे. रीभा की सख्त नजरों में आ चुकी है। मंडल स्तरीय उद्योग बंधु बैठक के दौरान समस्याओं की बाढ़ के बीच अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी मिली “उद्यमियों की समस्याओं का तत्काल और समयबद्ध निस्तारण करें, नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।” आयुक्त कार्यालय में आयोजित इस बैठक में डीएम ने एक के बाद एक मुद्दों को उठाया और संबंधित विभागों की कार्यशैली पर नाराजगी भी जताई। खास तौर पर भूरागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में पेयजल संकट, विद्युत ट्रिपिंग, गंदगी, सड़क जर्जर हालत, और बोर्ड न लगने जैसे मुद्दों को लेकर उन्होंने यूपीसीडा और विद्युत विभाग को फटकार लगाई।

डीएम की बैठक में अफसरों की बोलती बंद: कहा 'समस्याएं नहीं सुलझीं तो कुर्सी छोड़ो' !

डीएम ने भूरागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में पेयजल संकट को लेकर डीएम ने 258.63 लाख की कार्य योजना को अब तक लटकाने पर कड़ी नाराजगी जताई और क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा को तत्काल मंजूरी की जिम्मेदारी सौंपी। उद्यमियों की सालों पुरानी स्वतंत्र फील्ड विद्युत फीडर की मांग और ट्रिपिंग की रोजाना समस्या पर भी डीएम ने विद्युत विभाग को जमकर फटकार लगाई। कहा “अगर उद्योग ही नहीं चलेंगे, तो विकास किसका होगा?”

डीएम की बैठक में अफसरों की बोलती बंद: कहा 'समस्याएं नहीं सुलझीं तो कुर्सी छोड़ो' !

कताई मील क्षेत्र में भूखंडों के आवंटन, भूरागढ़ में सड़कों की दुर्दशा, गंदगी के ढेर, और अतिरिक्त प्रवेश द्वार पर बोर्ड न लगे होने जैसी एक-एक लापरवाही पर डीएम ने अफसरों को घेरा। उनका तीखा सवाल था “क्या जिले की औद्योगिक छवि ऐसे सुधारोगे ?” कबरई से महोबा और कबरई से बांदा राष्ट्रीय राजमार्गों की गड्ढों भरी सड़कों और बंद स्ट्रीट लाइट पर डीएम ने राजमार्ग विभाग और नगर निकाय को तत्काल सुधार के आदेश दिए। कहा “औद्योगिक ट्रकों को रोजाना जान जोखिम में डालनी पड़ रही है, यह अब नहीं चलेगा।”

डीएम की बैठक में अफसरों की बोलती बंद: कहा 'समस्याएं नहीं सुलझीं तो कुर्सी छोड़ो' !

बैठक में बुंदेलखंड एजेंसीज की बैंक गारंटी मुक्त करने, निवेश मित्र पोर्टल पर अटके मामलों के शीघ्र निस्तारण और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत बैंकिंग लेवल पर टालमटोल पर डीएम ने दो टूक कहा “अब लक्ष्य नहीं पूरे हुए, तो ज़िम्मेदार तय होंगे।” बैठक में बांदा के उद्योगपति अशोक गुप्ता, मनोज जैन सहित कई उद्यमी शामिल रहे। उन्होंने खुले मंच से समस्याएं रखीं। डीएम ने कहा “सरकार की नीतियों को जमीन पर उतारने में कोई अधिकारी बाधा बनेगा, तो कार्रवाई तय” है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश द्वारा ‘केन नहर पुनरोद्धार’ योजना का लोकार्पण : कहा- किसानों को मिलेगा जीवन

City News Uttar Pradesh

डायल 112 का तिंरगा मार्च: एसपी ने पुलिस लाइन से झंडी दिखाकर किया रवाना, जनपद की पुलिस आमजन में देशभक्ति की भावना कर रही जागृत

विधायक प्रकाश बिजली समस्या को लेकर ऊर्जा मंत्री से मिले: बयां किया जनता का दर्दे दिल

सीएचसी नरैनी अधीक्षक विपिन शर्मा नें टीकाकरण का किया निरीक्षण: दी सख्त हिदायतें

परिषदीय विद्यालयों में अंधेरा कायम है: 29 लाख जमा फिर भी नहीं पहुंची बिजली

मंत्री रामकेश नें दिया सिंचाई का तोहफा : पांच पंप कैनालों का होगा आधुनिकी करण

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़