- विनोद मिश्रा
बांदा। देश भर में जहां औसत से ज्यादा बारिश हुई है। वहीं, बांदा में अब तक मानसून रूठा है। इन्द्र देव की कृपा नहीं बरस रही। मानसूनी सीजन के ढाई महीने बीतने के बाद भी जनपद में 500 मिलीमीटर से भी कम बरसात हो पाई है। वहीं, मानसूनी सीजन खत्म होने में अब 15 दिन ही बचे हैं। जिले में 15 जून से 15 सितंबर तक मानसूनी सीजन माना जाता है। जनपद की औसत वर्षा 825 मिलीमीटर है।

जिले में पिछले 10 सालों से औसत वर्षा के बराबर पानी नहीं गिरा है। इस बार मौसम विभाग ने औसत वर्षा होने का पूर्वानुमान जताया था। जून में करीब-करीब समय पर मानसून की दस्तक तो हुई मगर हर महीने औसत वर्षा से कम ही बारिश हुई। हल्की -फुल्की बारिश हो जाती है। जन्माष्टमी के दिन तेज बारिश के बाद अब तक कड़क बारिश थमी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वोत्तर दिशा से चलने वाली हवाओं ने मानसून पूरब की तरफ शिफ्ट कर दिया है। मानसूनी सीजन के ढाई महीने बीतने के बावजूद अब तक जनपद में 475 मिलीमीटर ही पानी गिरा है। आगे जैसी हो इन्द्र देव की कृपा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
.https://www.youtube.com/watch?v=G4TAi9lyE3k
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
