- विनोद मिश्रा
बांदा। भाजपा नें मिशन 2024 को दृष्टिगत रखते हुये बसपा की राजनीतिक मजबूती की रीढ़ तोड़ने की अंबेडकर जयंती के माध्यम से शुरू कर दी हैं।

इसी क्रम में भाजपा नें निजामी पैलेस में संविधान निर्माता डाक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती का आयोजन किया। इसमें मुख्य अथिति के रूप में केंद्रीय मंत्री भानुप्रताप वर्मा ,सदर विधायक प्रकाश दिवीदे नें कहा की भाजपा अंबेडकर के सिधान्तो को अपनी नीतियों में संमिश्रण करके चल रहीहैं।

केंद्रीय मंत्री भानुप्रताप वर्मा नें डाक्टर भीमराव की जयंती पर उन्हें शत -शत नमन किया। कहा की समाज के वंचित लोगों को मुख्य धारा में लाने के लिये उनका किया गया संघर्ष हर पीढ़ी के लिये एक मिसाल बना रहेगा।

सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें कहा की डाक्टर अंबेडकर समता मूलक न्याय पूर्ण समाज बनाने के लिये जीवन पर्यन्त संघर्ष करते रहे।

वह देश की आजादी के बाद पहले कानून एंव न्याय मंत्री बनें थे। हमारी पार्टी उनके जीवन और विचारों को शिक्षा ग्रहण करके समाज और देश की सेवा के लिये कार्य कर रहीं हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें उन्हें सामाजिक न्याय के शिल्पी, महान प्रणेता की संज्ञा दी। नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा नें कहा की बाबा साहब के सख्त सवालों पर ही भारत प्रगति के रास्ते पर बढ़ सका हैं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, अशोक त्रिपाठी जीतू , बालमुकुंद शुक्ल, मीडिया प्रभारी आनंद स्वरुप द्विवेदी, नगर अध्यक्ष राकेश गुप्ता ,पूर्व पालिका अध्यक्ष राजकुमार राज ,व्यापारी नेता अमित सेठ भोलू, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ ,बूथ एंव शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इन सभी ने बाबा साहब के व्यक्तित्व एंव कृतित्व पर विचार भी व्यक्त किये।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
