
- विनोद मिश्रा
बांदा। शारदीय नवरात्र पर पहले दिन देवी मंदिरों औऱ पंडालों में श्रधालुओं का रेला सा उमड़ पड़ा। मंदिरों में जयकारे गूंजें। उधर, दुर्गा पूजा पंडालों में देवी माँ की आकर्षक छवि के दीदार भक्तों नें किये। शहर में करीब 350 देवी पंडाल सजें हैं ।

पुलिस-प्रशासन की सक्रियता अच्छी दिखी। पालिका की साफ -सफाई मामले में विशेष सक्रियता नजर आई। पेयजल व्यवस्था के लिए जिम्मेदार विभाग कागजी खानापूर्ति में जुटे दिखे।

गुरुवार को कलश स्थापना के साथ नवरात्र का शुभारंभ हो गया साढ़े तीन सौ देवी पंडाल सजे हैं। श्रद्धालुओं ने कलश स्थापना की। नौ दिनों तक इनका उपवास चलेगा। भोर से ही महेश्वरी देवी मंदिर, काली देवी मंदिर, सिंहवाहिनी मंदिर कटरा, मरही माता मंदिर, महामाई मंदिर, चौसठ जोगनी मंदिर खाईंपार में श्रधालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। इन मंदिरों में दुर्गा सप्तशती अखंड पाठ व अन्य धार्मिक आयोजन शुरू हुये। रात आठ बजे से देवी पंडालों में मां के दर्शन के लिये भीड़ उमड़ी।

केंद्रीय नवदुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अमित सेठ ‘भोलू’ ने बताया कि इस शारदीय नवरात्र पर भी शहर में करीब 350 देवी पंडाल सजें हैं। समितियों ने रजिस्ट्रेशन है। सफाई, सुरक्षा व्यवस्था ठीक है। बिजली एवं पानी आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त नहीं हैं। जबकि पेयजल एवं बिजली आपूर्ति के लिए डीएम के साथ बैठक में अधिकारियों को विशेष रूप से अवगत कराया गया था।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
