- विनोद मिश्र
बांदा। परमानंद की कृपा बांदा डिपो पर बरस रही है। यहां परिवहन निगम मितव्ययी हो गया है। प्रति माह एक करोड़ की बचत की परिभाषा लिख दी गई है। आपको बता दें की थोक व फुटकर डीजल के दामों में 15 रुपये प्रति लीटर का अंतर होने से निगम ने टैंकरों से तेल लेना बंद कर दिया है। बसों में पेट्रोल पंपों से तेल भराया जा रहा है। थोक डीजल के दाम 113 रुपये लीटर है जबकि फुटकर डीजल 98 रुपये लीटर है। 22 मार्च से कंपनियों ने थोक डीजल के दामों से 25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।

हालांकि अब यह दाम 10 रुपये लीटर कम हो गए हैं। मौजूदा समय में थोक डीजल के दाम 113 रुपये प्रति लीटर है। जबकि फुटकर डीजल के दाम 98 रुपये लीटर है। ऐसे में परिवहन निगम ने पेट्रोल पंपों से डीजल खरीदना शुरू कर दिया है। चित्रकूटधाम मंडल में 394 बसों का बेड़ा है।

रोजाना बसों में 22 हजार लीटर डीजल भराया जाता है। यदि थोक डीजल खरीदकर बसों में भरवाया जाए तो निगम में डीजल में 2,48,6000 रुपये अदा करने पड़ेंगे। फुटकर डीजल खरीदने से निगम को रोजाना 2,15,6000 रुपये ही अदा करने पड़ रहे है। यानि रोजाना निगम को 3 लाख 30 हजार की बचत हो रही है।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, बांदा परमानंद ने बताया कि परिवहन निगम ने फुटकर डीजल लेना शुरू कर दिया था। थोक डीजल के रेट फुटकर से ज्यादा है। अब वर्कशाप से नजदीक के पेट्रोल पंप से फुटकर डीजल खरीदा जा रहा है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
