27.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
अतिक्रमण हटाओ अभियान में हल्का गुस्सा : छह हजार रुपया जुर्माना वसूला
उत्तर प्रदेश

अतिक्रमण हटाओ अभियान में हल्का गुस्सा : छह हजार रुपया जुर्माना वसूला

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान में प्रशासन हल्का सा सख्त हुआ है। अब हल्का फुल्का जुर्माना भी शुरू दिया गया है। नवरात्र के पहले दिन शक्ति स्वरूपा महोत्सव की शुरुवात पर प्रशासन को भी कुछ शक्ति का एहसास हुआ और उसने अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान दुकानदारों को जुर्माना भी किया।

अतिक्रमण हटाओ अभियान में हल्का गुस्सा : छह हजार रुपया जुर्माना वसूला

पिछले माह से हीं प्रशासन सुस्ता सुस्ता -सुस्ता कर बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रही है। लेकिन प्रशासन के सारे प्रयास धराशाई थे। प्रशासन हटवाता था लेकिन जाते हीं मामला फिर से जस का तस हो जाता था। गुरुवार को नगर के बलखंडी नाका से महेश्वरी देवी मंदिर चौराहा से रामलीला रोड, सब्जीमंडी रोड, सराएं के अंदर होते हुए चौक बाजार तक मुख्य मार्ग में नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला के निर्देशन में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

अतिक्रमण हटाओ अभियान में हल्का गुस्सा : छह हजार रुपया जुर्माना वसूला

बाजार के व्यस्ततम मार्ग में अतिक्रमण हटवाया। अतिक्रमण कारियों से छह हजार रुपया जुर्माना भी वसूला। चेतावनी दी की जुर्माने की यह हल्की थपकी है अगर अब भी नहीं सुधरे तो भारी -भरकम जुर्माना किया जायेगा। अभियान में पुलिस प्रशासन के अधिकारी,जेई विकास प्राधिकरण रविंद्र गुप्ता, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक हेमन्त प्रसाद, राजस्व निरीक्षक रामजस सिंह, नवल किशोर सहित नगर पालिका परिषद के कर्मचारी मौजूद रहें।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश ने ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ का फूंका बिगुल: नई क्रांति का प्रबुद्धजनों ने लिया संकल्प

City News Uttar Pradesh

भाजपा विधायक के पिता ने ‘योगी सरकार’ को ललकारा: ‘हम हिजड़े नहीं, अब ताली नहीं तलवार चलेगी !

City News Uttar Pradesh Desk

यूपी चुनाव 2022: कुंडा के सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर हमला, गाड़ी के कांच टूटे, अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

City News Uttar Pradesh

बांदा में पंचायत चुनाव का ‘बदला हिसाब’ : अब 900 वोटर पर ‘एक’ बूथ, हर गांव में बनेगा ‘मतदान केंद्र’

बांदा डीएम के निर्देश : न होने पाए कोई गड़बड़ी, ईमानदारी से चुनाव कराएं संपन्न …

बांदा: काम में गड़बड़ी व लापरवाही सचिव को पड़ी भारी, मनरेगा डिप्टी कमिश्नर ने दिया कारण बताओ नोटिस

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़