City News Uttar Pradesh
मन्नतों से मिला 'लाल' सड़क हादसे का शिकार, 'मुंडन' की खुशियां पलभर में मातम में तब्दील
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

मन्नतों से मिला ‘लाल’ सड़क हादसे का शिकार, ‘मुंडन’ की खुशियां पलभर में मातम में तब्दील

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिस मासूम को माता के दरबार की मन्नतों के बाद ईश्वर का आशीर्वाद मानकर परिवार ने अपनी गोद में खिलाया था, उसी चार वर्षीय बेटे की जिंदगी मंदिर के दरवाजे से बाहर निकलते ही एक तेज रफ्तार बाइक ने छीन ली। गुरुवार को खुशियों से भरा परिवार बेटी का मुंडन संस्कार कराने और देवी के दर्शन करने आया था, लेकिन लौटते समय घर नहीं,बल्कि अपने जिगर के टुकड़े का निर्जीव शरीर लेकर वापस जाना पड़ा।

मन्नतों से मिला 'लाल' सड़क हादसे का शिकार, 'मुंडन' की खुशियां पलभर में मातम में तब्दीलनरैनी तहसील के करतल निवासी दीपक कुमार गुप्ता अपनी पत्नी,चार वर्षीय बेटे सुशांत, बेटी परी और अन्य परिजनों के साथ श्री सिद्धिदात्री विंध्यवासिनी देवी मंदिर, खत्री पहाड़ पहुंचे थे। परिवार ने मन्नत पूरी होने पर बेटी का मुंडन संस्कार कराया। मंदिर परिसर में मंगल गीत, पूजा-अर्चना और खुशियों का माहौल था। किसी ने नहीं सोचा था कि कुछ ही मिनटों बाद यही खुशियां हमेशा के लिए बिखर जाएंगी। दोपहर करीब 12 बजे दर्शन और मुंडन संस्कार के बाद परिवार जैसे ही मंदिर से बाहर निकला, तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे चल रहे चार वर्षीय सुशांत को जोरदार टक्कर मार दी। मासूम कई फीट दूर जा गिरा। एक पल में वहां चीख-पुकार मच गई। माता-पिता बदहवास होकर बेटे को सीने से लगाकर अस्पताल की ओर दौड़े।

मेडिकल कॉलेज की 'ऐतिहासिक' उपलब्धि: अब 'हार्टअटैक' मरीजों को 'हाईटेक इलाज'पहले उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। परिवार को उम्मीद थी कि उनका बेटा जिंदगी की जंग जीत जाएगा, लेकिन गुरुवार देर रात इलाज के दौरान सुशांत ने अंतिम सांस ले ली। जिस बच्चे की किलकारियों से घर गूंजता था, अब उसी घर में सन्नाटा और मातम पसरा है। शुक्रवार सुबह जब परिवार बेटे का शव लेकर वापस लौटा तो सीधे मंदिर परिसर स्थित अकबरपुर चौकी पहुंचा। पिता दीपक कुमार गुप्ता का दर्द आक्रोश में बदल चुका था। उन्होंने शव सड़क पर रखकर दुर्घटना करने वाले बाइक चालक की गिरफ्तारी की मांग की और कहा कि जब तक आरोपी नहीं पकड़ा जाएगा, तब तक पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा। सूचना पर चौकी प्रभारी गौरव मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी देर तक परिजनों को समझाया गया और भरोसा दिलाया गया कि दुर्घटना करने वाले चालक की जल्द पहचान कर उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति बोलीं बाबूलाल की एमएलसी चुनाव में होगी ऐतिहसिक जीत

City News Uttar Pradesh

दीपावली के पटाखों का कहर : पिछले वर्ष से तीन गुना बढ़े सांस के रोगी !

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पहुंचे बदौली : समस्या देख हो गये दंग

Banda : कालाबाजारी से बाज नहीं आ रहे दुकानदार, उचित मूल्यों से अधिक वसूल रहे है दाम …

नवागन्तुक डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें योजनाओं की किया मेगा समीक्षा : दिये सख्त निर्देश

विधायक प्रकाश नें दिया बादल का मशहूर मेला औऱ प्रदर्शनी : किया उदघाटन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़