- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले के मिर्जापुर झांसी हाईवे मार्ग पर सड़क दुर्घटना में पांच मौतों पर पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें गहरी शोक संवेदना व्यक्त की हैं। साथ ही मृतकों के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग हैं।

अपने शोक संदेश में पूर्व विधायक नें कहा की जिले की यातायात व्यवस्था चुस्त रहनी चाहिए। बताया की अक्सर इस मार्ग एंव उसके आस -पास मार्ग दुर्घटना होती रहती हैं। भारी वाहन सड़क किनारे बेतरतीब खड़े रहते हैं साथ ही कार चालकों की स्पीड पर नियंत्रण रहे, ऐसी व्यवस्थायें भी होनी चाहिये।

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें बताया की मृतकों के परिवार की आर्थिक सहायता के लिये वह मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ को पत्र लिखेंगे। मालूम हों की बारात से भरी कार की ट्रक से दुर्घटना होंने पर पांच मौते हुई हैं। मृतक एक ही परिवार के हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
