23.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : पीएम नरेन्द्र मोदी बुंदेलखंड को देंगे 32 अरब के उपहार, आएंगे महोबा और झांसी
उत्तर प्रदेश

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : पीएम नरेन्द्र मोदी बुंदेलखंड को देंगे 32 अरब के उपहार, आज आएंगे महोबा और झांसी

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को एक बार फिर वीर भूमि महोबा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगमन हो रहा है। वह यहां 32 अरब 64 करोड़ 74 हजार रुपये लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण करने के साथ बुंदेलखंड को कई उपहार देंगे। इसके बाद राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व में शामिल होने के लिए पीएम झांसी जाएंगे, जहां दुर्ग की तलहटी से देश को राष्ट्र रक्षा का संदेश देते हुए वह भारत डायनामिक्स लिमिटेड के उपक्रम सहित प्रदेश के सबसे बड़े सोलर पावर प्लांट की आधारशिला भी रखेंगे।

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : पीएम नरेन्द्र मोदी बुंदेलखंड को देंगे 32 अरब के उपहार, आएंगे महोबा और झांसी
PM Narendra Modi will give 32 billion gifts to Bundelkhand, Mahoba and Jhansi will come

महोबा के पुलिस लाइंस ग्राउंड पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यह दूसरी जनसभा होगी। इसके पहले उन्होंने यहां 2017 के विधानसभा चुनाव से पूर्व 24 अक्टूबर, 2016 को परिवर्तन रैली कर चुनाव का बिगुल फूंका था। इसी का नतीजा था कि पूरे बुंदेलखंड की सभी 19 सीटों पर कमल खिला था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश के खजुराहो से हेलीकाप्टर से दोपहर 2:35 बजे पुलिस लाइंस पहुंचेंगे। यहां पर उनके स्वागत के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। यहां से प्रधानमंत्री 2.45 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और अर्जुन सहायक परियोजना समेत 44 छोटी-बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। मंच पर वह एक घंटे तक रहेंगे। इससे पहले इसी साल अगस्त में प्रधानमंत्री ने महोबा से ही उज्वला 2.0 का वर्चुअल शुभारंभ किया था।

Advertisementमहोबा के पुलिस लाइंस ग्राउंड पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यह दूसरी जनसभा होगी। इसके पहले उन्होंने यहां 2017 के विधानसभा चुनाव से पूर्व 24 अक्टूबर, 2016 को परिवर्तन रैली कर चुनाव का बिगुल फूंका था। इसी का नतीजा था कि पूरे बुंदेलखंड की सभी 19 सीटों पर कमल खिला था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश के खजुराहो से हेलीकाप्टर से दोपहर 2:35 बजे पुलिस लाइंस पहुंचेंगे। यहां पर उनके स्वागत के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। यहां से प्रधानमंत्री 2.45 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और अर्जुन सहायक परियोजना समेत 44 छोटी-बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। मंच पर वह एक घंटे तक रहेंगे। इससे पहले इसी साल अगस्त में प्रधानमंत्री ने महोबा से ही उज्वला 2.0 का वर्चुअल शुभारंभ किया था।

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : पीएम नरेन्द्र मोदी बुंदेलखंड को देंगे 32 अरब के उपहार, आएंगे महोबा और झांसी
PM Narendra Modi will give 32 billion gifts to Bundelkhand, Mahoba and Jhansi will come

– रक्षामंत्री, तीनों सेना प्रमुख, रक्षा सचिव भी रहेंगे मौजूद

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा सचिव डा. अजय शंकर, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट के अलावा सेना के सबसे बड़े अधिकारी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल विपिन कुमार रावत, थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी व नौसेना प्रमुख एडमिरल कर्मवीर सिंह भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। झांसी में नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को चुनिंदा मेहमानों तक ही सीमित रखा गया है। आम नागरिकों को इससे जोड़ने का इंतजाम नगर निगम द्वारा किया गया है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण महानगर के 40 स्थानों पर लगी एलईडी पर किया जाएगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक अब्बास अंसारी को नैनी से चित्रकूट जेल किया शिफ्ट, बांदा जेल में भी सरगर्मी

City News Uttar Pradesh

सांसद कृष्णा पटेल ‘प्रेस वार्ता’ में नहीं हुईं शामिल: जनता के ‘सवालों” से बचाव क्यों ?

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा के अस्पताल कभी भी बन सकते है ज्वालामुखी से शमशान घाट, राम भरोसे है सब हाल !

City News Uttar Pradesh

Banda : आयुक्त एंव आईजी ने जिला अस्पताल में लगवाया कोरोना टीका, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रहे मौजूद …

City News Uttar Pradesh

बांदा की ‘सियासत’ में अंकित का ‘भीगा-भीगा’ सा अंदाज: विरोधी भी बोले यही है ‘परिपक्व राजनीति’

City News Uttar Pradesh Desk

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए प्रचार थमा: सातवें चरण की 13 सीटों पर एक जून को होगा मतदान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़