27.7 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी : चाचा शिवपाल ने अखिलेश का बढ़ाया मान, दिया नया राजनीतिक नाम, जनसभा में "छोटे नेताजी" कहकर पुकारा
उत्तर प्रदेश

यूपी : चाचा शिवपाल ने अखिलेश का बढ़ाया मान, दिया नया राजनीतिक नाम, जनसभा में “छोटे नेताजी” कहकर पुकारा

  • ब्यूरो रिपोर्ट

इटावा। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव को लेकर जसवंतनगर विधान सभा के ताखा ब्लाक में पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव ने एक साथ चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए हुंकार भरी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने अमीरों से खाली हुए लाल वाले सिलिंडर गरीबों को भेज दिए थे। अब गरीबों ने भी घर में रखे सिलिंडर को एक किनारे रख दिया है और लोग उस पर बैठकर खाना खा रहे हैं।

यूपी : चाचा शिवपाल ने अखिलेश का बढ़ाया मान, दिया नया राजनीतिक नाम, जनसभा में "छोटे नेताजी" कहकर पुकारा
Uncle Shivpal raised Akhilesh’s prestige, gave him a new political name, called him “Chhote Netaji” in the public meeting

उन्होंने महंगाई पर सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सरकार अब सर्दी में गेहूं की जगह चावल खिला रही है। लोगों में आक्रोश है और इसका असर चुनाव में दिखाई देगा। यह नेताजी का क्षेत्र है यहां पर उन्होंने बहुत काम किए हैं। पिछले छह साल में इस क्षेत्र में सरकार ने कोई काम नहीं किया।


– शिवपाल ने अखिलेश को छोटे नेताजी की उपाधि दी

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव को छोटे नेता जी के खिताब से नवाजा और कहा कि हम चाहते हैं कि लोग अखिलेश को छोटे नेता जी कहें और उन्हें छोटे नेता जी के नाम से पुकारें। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि शिष्य होने के बावजूद भी उसने मेरे साथ धोखा किया। उन्होंने कहा सरकार के लोग 60 प्रतिशत से अधिक मतदान न होने देने का दबाव बना रहे हैं। जो सीधे तौर पर प्रजातंत्र पर हमला है। जनसभा में डिंपल यादव भी पहुंची। इस अवसर पर जनता दल यू के महासचिव केसी त्यागी भी मौजूद थे। ताखा ब्लाक प्रमुख ध्रुव यादव चीनी ने अखिलेश, शिवपाल व डिंपल यादव का माला पहनाकर व गदा भेंट कर स्वागत किया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महाकौशल एक्सप्रेस में आग की सूचना से मचा हड़कंप : बोगी में धुआं भरने के बाद सहम गए यात्री

City News Uttar Pradesh

यूपी : मदरसा शिक्षा में बड़ा बदलाव करने जा रही योगी आदित्यनाथ सरकार, दीनी तालीम देने वाले 5339 शिक्षकों के खत्म होंगे पद

बांदा का हिस्ट्रीशीटर भाई की कार से रेकी कर करता था चोरी, कानपुर में गिरफ्तारी

City News Uttar Pradesh

दुष्कर्म कांड : ‘भाजपा-सपा’ में छिड़ा ‘सियासी संग्राम’, सोशल मीडिया बना ‘युद्ध’ का मैदान

News-डीएम तथा दो एस डीएम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर उनके बंगले में धरने पर बैठे अतिरिक्त एसडीएम…

City News Uttar Pradesh

एमएलसी जितेंद्र सेंगर द्वारा गूंजा चित्रकूट मंडल का मुद्दा: ‘विकास’ का खींचा ‘खाका’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़