City News Uttar Pradesh
खाद न मिलने पर भड़के किसान: बांदा-बिसंडा राजमार्ग पर किया चक्का जाम, बोले- फसलें बुवाईं का बड़ा संकट
उत्तर प्रदेश

खाद न मिलने पर भड़के किसान: बांदा-बिसंडा राजमार्ग पर किया चक्का जाम, बोले- फसलें बुवाईं का बड़ा संकट

  • विनोद मिश्रा

बांदा। साधन सहकारी समिति में डीएपी और यूरिया खाद के लिए किसान सुबह से लाइन में लग गए। करीब एक घंटे तक सचिव ने खाद का वितरण किया। इसके बाद बंद कर दिया। सचिव का कहना था कि किसानों की संख्या ज्यादा है और खाद की बोरियां कम हैं। इसके बाद किसानों का गुस्सा भड़क गया और वह नारेबाजी करने लगे। बांदा-बिसंडा राजमार्ग पर करीब चार सौ किसानों ने चक्का जाम कर दिया। ओरन पुलिस चौकी इंचार्ज ने पहले स्थिति संभालने की कोशिश की,लेकिन किसानों का गुस्सा देख उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचित किया।

खाद न मिलने पर भड़के किसान: बांदा-बिसंडा राजमार्ग पर किया चक्का जाम, बोले- फसलें बुवाईं का बड़ा संकट
Farmers agitated over non-availability of fertiliser: Chakka jammed on Banda-Bisanda highway, said – big crisis of sowing crops

किसानों का कहना था कि ओरन कस्बा में साधन सहकारी समिति में खाद उपलब्ध होने के बाद भी सचिव वितरण में मनमानी करते हैं। बिसंडा थानाध्यक्ष और एसडीएम अतर्रा विकास यादव भी मौके पर पहुंच गए। अपनी उपस्थिति में खाद बंटवाने का भरोसा देने पर किसानों का जाम हटा। जाम से हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। उधर, जिला कृषि अधिकारी डा.प्रमोद कुमार ने बताया कि सचिव ने खाद का वितरण बंद कर दिया, इससे किसान गुस्सा हो गए थे। अब स्थिति सामान्य है। एक-दो दिन में खाद की रैक पहुंचने पर स्थिति सामान्य हो जाएगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शराब बन गईं मौत का कारण : पत्नी से विवाद होने पर युवक नें संसार से लिया विदा

धान खरीद बंद किसान ठोंक रहे माथा : मिलर्स, आढ़तियों में खुशियाँ !

City News Uttar Pradesh

अशोक त्रिपाठी ‘जीतू’ का दीपावली पर संदेश: दीपों से नहीं, संवेदना से ‘रोशन’ हो समाज

City News Uttar Pradesh

सिंचाई विभाग के जेई ने की खुदकुशी: पिता ने बताई आत्महत्या की वजह

बांदा : केन नदी में गुडिय़ा विसर्जन के बाद नहाते समय की डूबकर मौत …

City News Uttar Pradesh

यूपी : राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने लिया बड़ा फैसला, प्रसपा की सभी प्रादेशिक और राष्ट्रीय कमेटियों को किया भंग

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़