28.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
पालिका अध्यक्ष मालती बासू द्वारा सफाई कर्मियों का सम्मान : प्रयासों को सराहा
उत्तर प्रदेश

पालिका अध्यक्ष मालती बासू द्वारा सफाई कर्मियों का सम्मान : प्रयासों को सराहा

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर पालिका परिषद कार्यालय में गांधी जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत सफाई कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। उनके प्रयासों को सराहना।

पालिका अध्यक्ष मालती बासू द्वारा सफाई कर्मियों का सम्मान : प्रयासों को सराहा

मालती बासू ने अपने संबोधन में कहा, “महात्मा गांधी जी ने हमेशा स्वच्छता पर जोर दिया और उनका सपना था कि हर भारतवासी साफ-सफाई के प्रति जागरूक हो। सफाई कर्मचारी हमारे समाज के सच्चे नायक हैं, जो हमें एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।” कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारियों और नागरिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “स्वच्छ उत्तर प्रदेश, स्वस्थ उत्तर प्रदेश” के संकल्प को सिद्ध करने के लिए राज्य और केंद्र की डबल इंजन सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। कहा कि सरकार के प्रयासों और जनता की सहभागिता से स्वच्छता अभियान को और अधिक गति दी जा रही है, जिससे पूरे प्रदेश में स्वच्छता का संदेश फैलाया जा सके।

पालिका अध्यक्ष मालती बासू द्वारा सफाई कर्मियों का सम्मान : प्रयासों को सराहा

कार्यक्रम में नगर पालिका के सभासदों,अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू एवं अधिकारियों ने भी भाग लिया। सफाई कर्मियों को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सफाई कर्मचारियों को उपहार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। गांधी जयंती के इस अवसर पर नगर के नागरिकों ने भी स्वच्छता अभियान में सहयोग किया और कार्यक्रम में शामिल होकर गांधी के स्वच्छता संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। नगर पालिका अध्यक्ष ने सभी से अपील की कि वे स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करें।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पीएम मोदी के रवैये पर सांसद के शब्द बाण : यह तो “नाइंसाफी” है ! …

City News Uttar Pradesh

भाजपा सदस्यता में आयेगी फस्ट: पार्टी की त्रिमूर्ति नें सफलता का दिया मंत्र

डकैत ददुआ के बेटे पर धोखाधड़ी का मुकदमा, वन विभाग ने चोरी से हाथी की बिक्री करने का लगाया आरोप …

City News Uttar Pradesh

जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टीमों ने पेट्रोल पंपों में की छापेमारी, संचालकों और कर्मचारियों में मची रही अफरा-तफरी

कांग्रेस का ‘यातना’ क्रय स्थल पर छापा : भूखे-प्यासे ‘लाइन’ में ‘तड़पते’ मिले किसान !

City News Uttar Pradesh

रिश्ते हुए शर्मसार: बांदा में सेवानिवृत्त फौजी ने बहू से की दुष्कर्म की कोशिश, ससुर के खिलाफ एफआईआर हुई दर्ज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़