City News Uttar Pradesh
बांदा जेल हाई एलर्ट : सुबह -शाम पुलिस का फ्लैग मार्च, भोजन से डर !
उत्तर प्रदेश

बांदा जेल हाई एलर्ट : सुबह -शाम पुलिस का फ्लैग मार्च, भोजन से डर !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडल कारागार में बंद रहे मुख्तार की मौत व वरिष्ठ जेल अधीक्षक को जान से मारने की धमकी के बाद जेल हाई अलर्ट पर है। जेल में अफसरों व पुलिस की आवाजाही से बंदी खौफ में है। सुबह-शाम जेल में पुलिस का फ्लैग मार्च व सख्ती से बंदी परेशान हैं। पेशी पर अदालत आए बंदियों ने बताया कि जेल में सुबह शाम पुलिस का फ्लैग मार्च हो रहा है। बंदियों को बैरिक से कहीं जाने नहीं दिया जा रहा है। यहां तक कि एक बंदी को दूसरे बंदी से बात करने की भी इजाजत नहीं है। दिन भर अधिकारियों व पुलिस की आवाजाही से बंदियों में खौफ है।

बांदा जेल हाई एलर्ट : सुबह -शाम पुलिस का फ्लैग मार्च, भोजन से डर !
Banda Jail High Alert: Police flag march in the morning and evening, fear of food!

एक बंदी ने कहा कि मुख्तार को जेल में खाने में जहर देने के आरोप से कई बड़े बंदी खाना खाने से परहेज कर रहे हैं। कच्चे टमाटर में नमक डालकर रोटियां खा रहे हैं। यहां तक की खौफ के कारण तमाम बंदी न हंसते हैं और न ही टीवी आदि देख रहे है।
अखबार पढ़ने भी नहीं जाते हैं। जेल में एकाएक ऐसी शांति छा गई है मानों कोई है ही नहीं। उधर, वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज का कहना है कि जेल में सब कुछ सामान्य है। खौफ जैसा कुछ भी नहीं है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दुर्गा नें मुक्तिधाम को समस्याओं से मुक्ति दिलाने का दिया वरदान: पालिका को फरमान

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड के लोगों के लिए योगी सरकार लाई खास योजना, अब कम रेट में मिल सकेंगी पौष्टिक सब्जियां …

मंत्रिमंडल की बैठक में सीएम योगी ने दिए निर्देश: बोले- जनता के बीच जाएं, वीआईपी कल्चर हमे स्वीकार नहीं

उसरी चट्टी कांड में कोर्ट में पेश नहीं हुए मुख्तार, बृजेश और त्रिभुवन, अब कोर्ट में 10 जनवरी को सुनवाई

चित्रकूट में बरदहा बांध की हालत देख नाराज हुए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव, अफसरों को जल्द मरम्मत कराने का दिया निर्देश

यूपी चुनाव 2022 : पहले चरण के लिए प्रचार थमा, दो करोड़ से ज्यादा मतदाता तय करेंगे सवा छह सौ प्रत्याशियों का भविष्य

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़