
- विनोद मिश्रा
बांदा। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर खेल निदेशालय और जिला प्रशासन के सहयोग से विविध खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। इसके बाद उपस्थित जनों ने “फिट इंडिया शपथ” ली। मौके पर जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद और जिलाधिकारी जे. रीभा ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि खेलों से खिलाड़ियों को न केवल अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है, बल्कि यह शरीर और मस्तिष्क दोनों को स्वस्थ रखने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि बांदा जनपद के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।

सम्मानित खिलाड़ियों में हॉकी की खिलाड़ी रोशनी और वर्षा, फुटबॉल में सूर्यांश सिंह और करण कुमार वर्मा, बैडमिंटन में मोहम्मद अर्श और अभय प्रताप, क्रिकेट में आयुष सविता और उज्जवल सिंह, वॉलीबॉल में हर्षित यादव और आदर्श राय, निशानेबाजी में ऋषि मिश्रा तथा खो-खो में प्रियांशी यादव, प्रियंका यादव और वंदना शामिल रहीं।कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय, जिला क्रीड़ा अधिकारी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, विभिन्न खेलों के कोच और खिलाड़ी भी मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
