
- विनोद मिश्रा
बांदा। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने शुक्रवार को लखनऊ में ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से मुलाक़ात कर जिले की ‘बिजली समस्या’ को मजबूती से उठाया। विधायक ने मंत्री के सामने ‘उपभोक्ताओं की परेशानियों’ का ब्यौरा रखते हुए साफ कहा कि स्मार्ट मीटर योजना उपभोक्ताओं पर बोझ साबित हो रही है, क्योंकि अधिकांश लोगों की शिकायत है कि मीटर तेज़ गति से चल रहा है और गलत बिल थमा रहा है।

इस पर ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने विधायक को आश्वस्त किया कि अब से जहां भी स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे, वहां पुराना मीटर भी एक माह तक लगा रहेगा। इससे यह साफ हो सकेगा कि नई तकनीक के मीटर में कोई गड़बड़ी तो नहीं है और उपभोक्ताओं की शंका भी दूर होगी। बैठक में विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कालू कुँआ और आसपास के इलाकों में बिजली की भारी किल्लत का मुद्दा भी उठाया। इस पर मंत्री ने एक और नया विद्युत उपकेंद्र मंज़ूर करने का भरोसा दिया। दो विद्युत केंद्र जहीर क्लब एवं नवाब टैंक के पास पहले से ही निर्माणाधीन हैं। माना जा रहा है कि इस फैसले से हजारों परिवारों को राहत मिलेगी और ट्रिपिंग, वोल्टेज ड्रॉप जैसी समस्याओं में कमी आएगी।

सिर्फ बिजली ही नहीं, बल्कि विधायक ने मंत्री के साथ बांदा शहर के विकास पर भी गहन चर्चा की। उन्होंने कहा कि बांदा को अब महानगर की तर्ज पर सुविधाएं मिलनी चाहिए,ताकि यहां का बुनियादी ढांचा मजबूत हो। इस पर मंत्री ने नगर के लिए नई योजनाओं पर तेजी से काम करने का आश्वासन दिया। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने दूरभाष पर जानकारी दी कि स्मार्ट मीटर और बिजली उपकेंद्र से जुड़े मंत्री के आश्वासन से बांदा के लोगों को जल्द बड़ी राहत मिलेगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
