लखनऊ । कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर उत्तर प्रदेश में अपने पांव जमा चुकी है। सरकार के तमाम जतन पर भी प्रदेश में इसके कहर पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बीते 24 घंटे में 13685 नए संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में अब 81876 एक्टिव केस हैं जबकि 72 लोगों ने इसके कहर से दम तोड़ा है। इनमें इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ स्टैंडिंग काउंसिल विकास त्रिपाठी भी हैं। इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के शनिवार को संक्रमित होने के बाद सोमवार को दो और न्यायमूर्ति इसकी चपेट में हैं।
प्रदेश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेहद जानलेवा होती जा रही है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोविड के 13685 नए केस मिले हैं। इनमें लखनऊ में 3892 केस हैं। लखनऊ में 21 तो प्रयागराज में 15 और कानपुर में पांच लोगों की मौत हुई है। लखनऊ में 23090 एक्टिव केस हैं। वाराणसी में बीते 24 घंटे में 1417, प्रयागराज में 1295, कानपुर में 716 तथा गोरखपुर में 474 नए संक्रमित मिले हैं।

इन पांच शहरों के अलावा मेरठ में 336, झांसी में 267, नोएडा में 239, बलिया में 230, गाजियाबाद में 187, बरेली में 186, मुरादाबाद में 173, गाजीपुर में 156, बांदा में 156, रायबरेली में 151, चंदौली में 145, जौनपुर में 137, ललितपुर में 135, देवरिया में 135, मुजफ्फरनगर में 134, मथुरा में 129, मिर्जापुर में 119, सोनभद्र में 113, आगरा में 112, सुलतानपुर में 108, इटावा में 105 तथा सहारनपुर में 102 नए संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में कासगंज तथा हाथरस को छोड़कर अन्य जिलों में नए संक्रमितों की संख्या दहाई पार है। कासगंज में आठ तथा हाथरस में छह नए संक्रमित हैं। प्रदेश के 75 जिलों में कोई भी ऐसा नहीं है, जहां पर रोज कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर कहर ना ढा रही हो।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के दो जस्टिस भी इस कहर की चपेट में हैं। कांग्रेस नेता पीएल पुनिया भी कोरोना पॉजिटिव हैं। उनकी पत्नी के साथ पुत्र और बहू की रिपोर्ट पॉजिटिव है। लखनऊ में पीएल पुनिया घर में ही क्वारंटीन हैं। जौनपुर के सीएमएस डॉ. अनिल कुमार शर्मा कोरोना पॉजिटिव हैं। एंटीजन किट की जांच में पॉजिटिव मिलने वाले डॉ. शर्मा शहीद उमानाथ सिंह अस्पताल में तैनात हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )




![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
