29.5 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

कोरोना का कहर : बांदा में कोरोना से एक की मौत, 182 मरीजों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोरोना संक्रमण ने जिले में सभी रिकार्ड तोड़ दिए। संक्रमित एक मरीज की जहां मौत हो गई। वहीं न्यायालय व अस्पताल कर्मी समेत 182 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अस्पताल व होमआइसोलेशन में मरीजों को उपचार दिया जा रहा है।


जनपद में अब तक 3900 के करीब कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें 47 लोगों की मौत हो चुकी है। 3600 सौ से ज्यादा मरीज उपचार के बाद जिदगी की जंग जीत चुके हैं। नए संक्रमितों में तीन न्यायालय कर्मी, सात जिला अस्पताल कर्मी स्टाफ नर्स आदि शामिल हैं। शहर के स्वराज कालोनी, कालूकुआं, बाजार आदि जगहों पर संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने की अपील की है। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव ने संक्रमण से बचाव के लिए मरीजों से हाथ धुलते रहने व मॉस्क का इस्तेमाल करने की अपील की है।

– आज बंद रहेंगे न्यायालय
बांदा : न्यायालय में तीन कर्मचारियों की कोविड-19 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जिला न्यायाधीश ने मुख्यालय परिसर में स्थित दीवानी, फौजदारी न्यायालय को 13 अप्रैल को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। नियत वादों की अग्रिम तिथि की सूचना परिसर के मेन गेट में चस्पा की जाएगी। यह जानकारी जिला न्यायालय के प्रशासनिक अधिकारी राजाराम गुरुदेव ने दी।


थाने लाया गया आरोपित निकला पॉजिटिव जसपुरा : थाना क्षेत्र के गांव (सिकहुला ) का एक शंतिभंग के धारा के आरोपित को पुलिस पकड़कर थाने ले गई थी। वहां उसका चालान भेजने पर कोरोना की जांच कराई गई थी। जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आरोपित को होमआइसोलेशन में रखा गया है। थाना परिसर को सैनिटाइज किया गया।सभी पुलिस कर्मियों का भी कोरोना टेस्ट कराया गया। जिसमें से सभी की रिपोर्ट नेगिटिव आई है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ट्रक की टक्कर से बैलगाड़ी का कचूमर : किसान की मौत, चालक फरार

City News Uttar Pradesh

सपा का पंचायत चुनाव में ‘मास्टरस्ट्रोक’ या ‘फूट’ का डर ? 2027 के लिए ज़मीनी किलेबंदी की शुरुआत !

City News Uttar Pradesh

बम बम, डिगा डिगा: हार्पर क्लब कमेटी अवैध घोषित, धर्मेंद्र सिंह की सदस्यता बहाल

City News Uttar Pradesh

मंडलायुक्त की समीक्षा बैठक में नहीं हो पाये खुश : विकास नौं दिन चले अढ़ाई कोस पाया

City News Uttar Pradesh

रेल की होगी सुरक्षित रफ्तार: मानिकपुर-झांसी पुराने हो चुके रेलवे ट्रैक को बदलने का काम शुरू

City News Uttar Pradesh

यूपी : देवर से अवैध संबंध के चलते पत्नी ने कराई पति की हत्या, धारदार हथियार से रेता गला

ब्रेकिंग न्यूज़