28.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : मुख्तार अंसारी की मोहाली व लखनऊ कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी, जेल में सख्त पहरा …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बाहुबली मुख्तार अंसारी की सोमवार को पंजाब के मोहाली व लखनऊ की कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी शुरू हुई। पेशी को लेकर बांदा जेल में सुरक्षा काफी सख्त रही। बताते चलें कि पंजाब में रंगदारी व लखनऊ में जेलर तथा डिप्टी जेलर के खिलाफ 21 वर्ष पुराने केस में पेशी हुई। लखनऊ में तीन अप्रैल 2000 को जेलर एसएन द्विवेदी ने मुख्तार अंसारी के खिलाफ थाना आलमबाग में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।


इस रिपोर्ट के मुताबिक पेशी से वापस आए बंदियों को जेल में दाखिल कराया जा रहा था। इनमें से एक बंदी चांद को विधायक मुख्तार अंसारी के साथ के लोग बुरी तरीके से मारने लगे। वहां आवाज सुनकर जेलर एसएन द्विवेदी व डिप्टी जेलर बैजनाथ राम चौरसिया और कुछ अन्य बंदीरक्षक उसे बचाने का प्रयास करने लगे।


इस पर उन्होंने इन दोनों जेल अधिकारियों व प्रधान बंदीरक्षक स्वामी दयाल अवस्थी पर हमला बोल दिया। वहां पर किसी तरह अलार्म बजाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया था। अलार्म बजने पर यह सभी भागने लगे। इसके साथ ही इन जेल अधिकारियों पर पथराव करते हुए जानमाल की धमकी भी देने लगे। इस मामले में युसुफ चिश्ती, आलम, कल्लू पंडित व लालजी यादव आदि के साथ ही मुख्तार अंसारी को भी नामजद किया गया था। विवेचना के बाद इन सबके खिलाफ धारा 147, 336, 353 व 508 में आरोप पत्र दाखिल किया गया। आज इन पर आरोप तय होना है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बालू खदान सादी मदनपुर: आजम खां के दोस्त अंसार द्वारा अवैध खनन का तांडव, योगी को चुनौती ?

City News Uttar Pradesh

साप्ताहिक बंदी का ‘कानून’ कागजों में दफन: बाजार टनाटन, सुविधा शुल्क से नियमों की हत्या !

बिजली विभाग में गुस्से का करेंट गरमाया : अभियंताओं नें आंदोलन की तानी “मुठ्ठी” …

City News Uttar Pradesh

छलके नयना : गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना की भावुकता के साथ विसर्जन

City News Uttar Pradesh

घर घर दस्तक अभियान में महंगी पड़ी लापरवाही, आयुक्त ने सचिव व लेखपाल को किया निलंबित

City News Uttar Pradesh

नूतन बाल समाज का गणेश महोत्सव : प्रदेश में बन रहा चर्चा का विषय

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़