29 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
गौ-तस्करी करने वाले दो अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ट्रक में लदे गौवंशो को किया गया बरामद
उत्तर प्रदेश

गौ-तस्करी करने वाले दो अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ट्रक में लदे गौवंशो को किया गया बरामद

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे आपरेशन क्लीन अभियान के तहत रात्रि में थाना कमासिन पुलिस द्वारा छापेमारी कर ग्राम राछा से गौवंश से लदे हुये एक ट्रक को हिरासत में लिया गया। साथ ही 02 गौतस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गौ-तस्करी करने वाले दो अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ट्रक में लदे बैलों को किया गया बरामद
Police arrested two accused of cow smuggling, the bullocks loaded in the truck were recovered

गौरतलब हो कि थाना कमासिन पुलिस को सूचना मिली कि गौ-तस्करी का एक गिरोह एक ट्रक में कई गौवंशो को लादकर ले जा रहा है सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुये थाना कमासिन पुलिस द्वारा छापेमारी कर ग्राम राछा में एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया तो अचानक ट्रक खड़ा हो गया और उसमें से कई लोग निकलकर भागने लगे पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियों को पकड़ लिया गया । ट्रक में चारो ओर से बधें त्रिपाल को हटवाकर देखा गया तो ट्रक के अन्दर कई गौवंश बुरी तरह ठूँसकर भरे हुये थे जो काफी दिन से भूखे प्यासे प्रतीत हो रहे थे ।

गौ-तस्करी करने वाले दो अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ट्रक में लदे बैलों को किया गया बरामद
Police arrested two accused of cow smuggling, the bullocks loaded in the truck were recovered

गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों से कड़ाई से पूछताछ की गयी तो उन्होने बताया कि वे 13 लोग मिलकर गौवंशो को लेकर पश्चिम बंगाल बेचने ले जाते है । और ये काम काफी समय से कर रहे है । सभी 13 अभियुक्तो के विरुद्ध गौ हत्या निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुये गिरफ्तार दोनो अभियुक्तो को जेल भेज दिया गया है तथा फरार अभियुक्तों की तलाश की जा रही है ।

रामस्वरुप उर्फ कल्लू पुत्र गहवर निवासी ग्राम जामू थाना कमासिन जनपद बांदा । गिरफ्तार अभियुक्तों में रामस्वरुप उर्फ कल्लू पुत्र गहवर निवासी ग्राम जामू थाना कमासिन, बृजमोहन पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम जामू एवं फरार अभियुक्तों में चुन्नु पुत्र अहमद शाह, सैयद पुत्र अहमद शाह,सलीम पुत्र अहमद शाह, शमसार पुत्र रमजाना, सिरजात पुत्र मुमताज, कमालुद्दीन पुत्र जलालुद्दीन एवं 05 अज्ञात अभियुक्त शामिल हैं।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : पंचायत चुनाव प्रचार में अजब- गजब, कोरोना का नहीं है असर !, कोविड प्रोटोकाल हुए दरकिनार ! …

बांदा में राष्ट्रीय चैंपियन सक्षम का स्वागत: अब कोरिया में ‘तिरंगा’ लहराने की तैयारी

City News Uttar Pradesh Desk

सावन का पहला दिन : बामदेवेश्वर सहित शिव मंदिरों में गूंजा हर-हर महादेव

मंत्री रामकेश निषाद बोले: नारी अब अबला नहीं बन चुकी है सबला

City News Uttar Pradesh

किसानों की हुई मौज : बांदा जिले में 42 हजार प्राइवेट ट्यूबवेल किसानों का 52 करोड़ बिजली बिल हुआ माफ

मुख्यमंत्री बांदा आये : डीएम की व्यवस्थाओ को देख मन हो गया “बागवाँ ” …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़