31.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
तापमान में उतार चढ़ाव : मौसम के साथ-साथ बिगड़ रहा सेहत का भी मिजाज
उत्तर प्रदेश

तापमान में उतार चढ़ाव : मौसम के साथ-साथ बिगड़ रहा सेहत का भी मिजाज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तापमान में उतार-चढ़ाव से लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। जहां ठंडे पेय पदार्थ के सेवन से गले में संक्रमण हो रहा है वहीं लोग तेजी से बुखार की चपेट में आ रहे हैं। मेडिकल कालेज एवं जिला अस्पताल में ऐसे रोगियों में इजाफा हुआ है।

स्वास्थ बेहाल : बदलते मौसम में खासी और जुकाम के मरीज बढ़े

विगत तीन दिन सूरज की तेज चमक तो कभी बादलों की छांव की वजह से तापमान में तेजी से उतार-चढ़ाव हो रहा है। जिसका सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। गर्मी लगने पर लोग ठंडे पेय पीकर गला तर कर रहे हैं, जिसकी वजह से गले में संक्रमण होने के साथ ही जुकाम भी हो रहा है। यही नहीं, लोग बुखार की भी चपेट में आ रहे हैं।

तापमान में उतार चढ़ाव : मौसम के साथ-साथ बिगड़ रहा सेहत का भी मिजाज
Temperature fluctuations: Along with the weather, health is also deteriorating

इसका असर यह है कि मंगलवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में ऐसे मरीजों की भारी भीड़ रही। मेडिसिन विभाग की ओपीडी में उपचार कराया। वहीं, बाल रोग विभाग में 105 बच्चों का उपचार किया गया। वहीं, दूसरी तरफ दवा वितरण काउंटर पर भी दवा लेने वालों की लंबी लाइनें लगी रहीं। सीनियर डाक्टर करण राजपूत ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में सबसे ज्यादा बुखार और गले में संक्रमण के रोगी आ रहे हैं। तापमान के उतार-चढ़ाव के दौरान लोगों को ठंडे पेय का सेवन करने से परहेज करना चाहिए अन्यथा गले में संक्रमण, जुकाम व बुखार हो सकता है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अटल की पुण्यतिथि पर भाजपा का नमन: आदर्शों को अपनाने का ‘संकल्प’

पीडब्ल्यूडी की गजब कारनामा : छह करोड़ का खर्च, सड़कें फिर भी जर्जर, गड्ढा मुक्त योजना पर उठे सवाल

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : कलयुग में ‘राम वन’ कराएगा ‘त्रेतायुग’ की अनुभूति ! …

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत बोले रेत में दफन हुई मटौंध क्षेत्र की प्यास’:पानी को तरस रही ‘जनता’ !

City News Uttar Pradesh Desk

अवधूत महाराज के निधन से शोक : हठ साधना से छोटा सा गांव बना दिया सिमौनी धाम

City News Uttar Pradesh

सरकार का तुगलकी फरमान : जाति प्रमाण के लिये महिला अभ्यर्थी हो रहीं परेशान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़