![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। गरीबी में इंसान सपनों को ईंट-गारा में गूंथकर आशियाना बनाता है, लेकिन जब वही घर एक झटके में जलकर राख हो जाए, तो सिर्फ दीवारें नहीं गिरतीं, हौसले भी बिखर जाते हैं। शिवहद गांव के भूपेंद्र उर्फ भोले की जिंदगी भी कुछ ऐसी ही हो गई, जब आग की लपटों ने उसकी वर्षों की पूंजी और उम्मीदें पल भर में निगल लीं।

अतर्रा अंतर्गत बीते 22 अप्रैल को भूपेंद्र उर्फ भोले पुत्र बलदेव वर्मा के घर में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई थी जिसने पूरे मकान को जलाकर स्वाहा कर दिया। घर-गृहस्थी का सामान, बर्तन, कपड़े, जरूरी दस्तावेज सब कुछ जल गया। लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ, लेकिन प्रशासनिक तंत्र अब तक “कागजी कार्रवाई” की चादर ओढ़े सोया है।

घटना की खबर मिलते ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ सूरज बाजपेई, रमेश चंद्र कोरी, सत्यदेव त्रिपाठी, संतोष द्विवेदी जैसे कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए साफ कहा “हम शासन-प्रशासन से लड़कर इस पीड़ित परिवार को इंसाफ और आर्थिक सहायता दिलाकर रहेंगे।”

आपकी लड़ाई अब हमारी लड़ाई है। ”जब तक न्याय और सहायता नहीं मिलेगी, हम चैन से नहीं बैठेंगे।” उनके साथ सूरज बाजपेई, रमेश चंद्र कोरी, सत्यदेव त्रिपाठी, संतोष द्विवेदी सहित कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मौके से ही नायब तहसीलदार से बात कर राहत की तत्काल मांग की।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
