
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में “पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था” पर “बड़ा सवाल” खड़ा करते हुए “चोरी का एक “कैदी” पुलिस को “चकमा” देकर “फरार” हो गया। पेशी के बाद वापस ले जाए जा रहे कैदी ने “पेशाब जाने” का बहाना बनाकर पुलिस वाहन रुकवाया और “पलक झपकते” ही “पुलिस को धता” बताते हुए वहां से “फरार” हो गया। इस सनसनीखेज घटना से “पुलिस महकमे में खलबली” मच गई है। घटना अतर्रा स्थित सिविल न्यायालय परिसर की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक अतर्रा कस्बे के आंबेडकर नगर निवासी चुन्नू को चोरी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। देर शाम पेशी पूरी होने के बाद पुलिस उसे अन्य कैदियों के साथ वाहन में बैठाकर वापस ले जा रही थी।

इसी दौरान आरोपी चुन्नू ने पुलिसकर्मियों से कहा कि उसे पेशाब जाना है और वाहन रुकवाने की गुजारिश की। पुलिसकर्मियों ने जैसे ही वाहन रोका, आरोपी ने मौके का “फायदा” उठाया और सुरक्षा में लगे “पुलिसकर्मियों” को “चकमा” देकर मौके से “फरार” हो गया। जब तक पुलिसकर्मी कुछ “समझ” पाते, तब तक आरोपी “आंखों से ओझल” हो चुका था। कुछ देर बाद जब पुलिस को “कैदी के फरार” होने का “एहसास” हुआ तो उनके “हाथ-पांव” फूल गए। आनन-फानन आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन तब तक वह पुलिस की पकड़ से “काफी दूर” निकल चुका था। घटना की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में “हड़कंप” मच गया।

फरार कैदी को पकड़ने के लिए पुलिस ने इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और आसपास के थानों की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। तीन थानों की पुलिस और स्पेशल टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी ने यह भी संकेत दिया कि इस घटना में यदि किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
