City News Uttar Pradesh
पूर्व विधायक दलजीत ने बांटी 'रोशनी': दर्द भरी 'आंखों' को मिला सहारा
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक दलजीत ने बांटी ‘रोशनी’: दर्द भरी ‘आंखों’ को मिला सहारा

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राजनीति से इतर “जनसेवा को अपनी पहचान” बना चुके भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने एक बार फिर यह “साबित” कर दिया कि “जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान” करना ही “सच्ची राजनीति” है। तिंदवारी क्षेत्र के “ग्राम नरी” में “भव्य नेत्र चिकित्सा शिविर” के माध्यम से उन्होंने सैकड़ों ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाकर एक “मिसाल” कायम की है।

पूर्व विधायक दलजीत ने बांटी 'रोशनी': दर्द भरी 'आंखों' को मिला सहारा

गांव में आयोजित इस शिविर में सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। करीब 190 लोगों की “आंखों की जांच” की गई, जबकि 90 लोगों के निःशुल्क “विशेष परीक्षण” कराए गए। जरूरतमंद मरीजों को मौके पर ही दवाइयां वितरित की गईं और 12 मरीजों को मल्टीविटामिन समेत आवश्यक औषधियां दी गईं।

पूर्व विधायक दलजीत ने बांटी 'रोशनी': दर्द भरी 'आंखों' को मिला सहारा

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से मरीजों की बारीकी से जांच की और उन्हें उचित परामर्श दिया। कई ऐसे मरीज भी सामने आए, जिन्हें लंबे समय से आंखों की समस्या थी लेकिन संसाधनों के अभाव में इलाज नहीं करा पा रहे थे। इस शिविर ने उनके लिए “नई उम्मीद” जगाई।

पूर्व विधायक दलजीत सिंह की अपील: जनता भाजपा को दिलाये जीत

लोगों का कहना था कि दलजीत सिंह का यह प्रयास सीधे तौर पर “आमजन के जीवन” से जुड़ा हुआ है। इससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने कहा कि “उनकी राजनीति का मूल उद्देश्य जनता की सेवा” है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हर व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। भविष्य में भी ऐसे शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे।

पूर्व विधायक दलजीत ने बांटी 'रोशनी': दर्द भरी 'आंखों' को मिला सहारा

कार्यक्रम में प्रधान शिव चरण, पूर्व प्रधान महीपत सिंह, वीरेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को और गरिमा प्रदान की। सभी ने एक स्वर में इस पहल को सराहनीय बताया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक बदलाव आता है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अन्ना जानवरों से टकरा कर मार्ग हादसा: किसान की हो गई मौत

डीएम दीपा मकर संक्रांति महोत्सव तैयारी में शहीदों के स्थल का करेंगी औचक निरीक्षण !

आयुक्त दिनेश सिंह का निर्देश : विकास खंडों के अंतर्गत दो गांवों का चयन कर बनाएं आदर्श ग्राम …

UP Panchyat Election 2021 : बोर्ड परीक्षा से पहले फरवरी- मार्च के बीच हो सकते हैं यूपी पंचायत चुनाव

यूपी : बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा के पेट्रोल पंप से एके -47 रायफल, विदेशी पिस्टल तथा कारतूस बरामद, बेटे विष्णु मिश्रा की निशानदेही पर हुई जब्त

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित बासू लाए दो करोड़ की सौगात: शहर में चमकेगा विकास

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़