27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
मनरेगा मजदूरों के हक पर 'डाका': कांग्रेस का हल्ला बोल, सड़कों पर जंग
उत्तर प्रदेश

मनरेगा मजदूरों के हक पर ‘डाका’: कांग्रेस का ‘हल्ला’ बोल, सड़कों पर ‘जंग’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। मनरेगा मजदूरों के “बकाया भुगतान” को लेकर बांदा में अब “बड़ा सियासी विस्फोट” होता नजर आ रहा है। जिला कांग्रेस ने मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए सरकार और प्रशासन पर “मजदूरों के हक” मारने का “गंभीर आरोप” लगाया है। चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही करोड़ों रुपये का बकाया भुगतान नहीं हुआ, तो सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा।

मनरेगा मजदूरों के हक पर 'डाका': कांग्रेस का हल्ला बोल, सड़कों पर जंग

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने तीखे शब्दों में कहा कि मनरेगा मजदूरों और ग्राम रोजगार सेवकों को महीनों से भुगतान नहीं मिल रहा है। यह स्थिति केवल लापरवाही नहीं, बल्कि गरीबों के अधिकारों के साथ सीधा अन्याय है। आरोप लगाया कि वर्तमान “सरकार की नीतियों” के चलते “मजदूरों का शोषण चरम” पर है।

मनरेगा मजदूरों के हक पर 'डाका': कांग्रेस का हल्ला बोल, सड़कों पर जंग

कांग्रेस के मुताबिक बांदा सहित पूरे प्रदेश में मनरेगा के तहत काम करने वाले हजारों मजदूरों का करोड़ों रुपये का भुगतान लंबित पड़ा है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि कई मजदूर परिवार “भुखमरी की कगार” पर पहुंच गए हैं। रोज कमाने-खाने वाले इन मजदूरों के सामने अब जीवन यापन का गंभीर संकट है।

मनरेगा मजदूरों के हक पर 'डाका': कांग्रेस का हल्ला बोल, सड़कों पर जंग

कांग्रेस ने यह भी कहा कि मनरेगा जैसी महत्वाकांक्षी योजना गरीबों को रोजगार और आर्थिक सुरक्षा देने के लिए शुरू की गई थी, लेकिन वर्तमान हालात में यह योजना अपने उद्देश्य से “भटकती” नजर आ रही है।

मनरेगा मजदूरों के हक पर 'डाका': कांग्रेस का हल्ला बोल, सड़कों पर जंग

मजदूरों को समय पर भुगतान न मिलना इस बात का संकेत है कि “सिस्टम पूरी तरह संवेदनहीन” हो चुका है। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की है कि मनरेगा मजदूरों और ग्राम रोजगार सेवकों की रुकी हुई धनराशि तत्काल जारी की जाए और भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए सख्त व्यवस्था लागू की जाए।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट में औरंगजेब से जुड़ा ‘दिलचस्प’ अध्याय: ‘मुगल बादशाह’ ने बनवाया था ‘बालाजी मंदिर’

City News Uttar Pradesh

तबाही जैसा मंजर : महोबा में पांच घंटे की मूसलाधार बारिश से पुलिया व सड़क बही, मोहल्ले बने टापू, घरो में घुसा पानी

विधायक प्रकाश ने होली पर बांटी खुशियां: उमड़ा जनसैलाब, दिया सौहार्द्र का संदेश

City News Uttar Pradesh

हरियाणा मजदूर लेकर जा रही डीसीएम खंती में पलटी, 28 मजदूर जख्मी …

City News Uttar Pradesh

मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने को 21 दिवसीय स्किलवर्थ अटेंडेंट प्रशिक्षण का हुआ समापन

City News Uttar Pradesh

विधानसभा चुनाव मतगणना : सरकारी गनर वाले जनप्रतिनिधि नहीं बनेंगे मतगणना एजेंट

ब्रेकिंग न्यूज़