
- विनोद मिश्रा
बांदा। नगर विकास की परिभाषा तब पूर्ण होती है जब उसमें ‘आस्था की खुशबू और संस्कृति की गरिमा’ शामिल होती है। बांदा नगर में ऐसा ही एक दृश्य शनिवार को देखने को मिला, जब पालिका अध्यक्ष मालती बसु गुप्ता के प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया।

उन्होंने राजघाट रोड स्थित मां पीतांबरा पीठ एवं नागा बाबा आश्रम में पहुंचकर विकास योजनाओं की श्रृंखला को धरातल पर उतारने का आरंभ किया। प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने पीतांबरा पीठ में यूपीपीसीएल के अधिकारियों के साथ संयुक्त सर्वेक्षण कराया।

उन्होंने धार्मिक स्थल को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने हेतु कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की रूपरेखा तय की। इसमें भंडारे के लिए विशाल टीन शेड, तालाब का सुंदरीकरण, भव्य हाल निर्माण, यज्ञशाला का विस्तार और सड़क एवं इंटरलॉकिंग कार्य जैसे प्रस्ताव शामिल हैं।

उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इन कार्यों का प्राक्कलन शीघ्र तैयार कर कार्यवाही आरंभ की जाए ताकि मां पीतांबरा पीठ जल्द ही एक सुंदर, सुविधायुक्त और प्रेरणादायक धार्मिक केंद्र के रूप में स्थापित हो सके।”

अंकित गुप्ता ने कहा कि “विधायक प्रकाश द्विवेदी और पालिका अध्यक्ष मालती बसु की प्राथमिकता जनता के साथ-साथ धार्मिक धरोहरों को संवारना है। आस्था से जुड़े स्थलों का विकास शहर के आध्यात्मिक वातावरण को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।” इस अवसर पर विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रतिनिधि रजत सेठ, सभासद गण, नगर के बुद्धिजीवी और श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
