City News Uttar Pradesh
देवउठनी एकादशी पर भक्ति का सैलाब: तुलसी विवाह की गूंज में नहाया शहर
उत्तर प्रदेश

देवउठनी एकादशी पर भक्ति का सैलाब: तुलसी विवाह की गूंज में नहाया शहर

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। देव उठनी एकादशी पर शनिवार को पूरा जिला भक्ति, उल्लास और धार्मिक रंगों में सराबोर रहा। चार महीने की चातुर्मास अवधि समाप्त होने के साथ ही भगवान विष्णु जागृत हुए। इसके साथ ही शहनाइयों की गूंज से विवाह पर्वों का शुभारंभ हो गया।

देवउठनी एकादशी पर भक्ति का सैलाब: तुलसी विवाह की गूंज में नहाया शहर

सुबह से ही मंदिरों, घरों और आस्था स्थलों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शहर के प्रमुख मंदिरों में भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और तुलसी माता का विधि-विधान से पूजन हुआ। भक्ति गीतों की मधुर ध्वनि, घंटे-घड़ियालों की गूंज और दीपों की रोशनी से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

देवउठनी एकादशी पर भक्ति का सैलाब: तुलसी विवाह की गूंज में नहाया शहर

महिलाओं ने मंगल गीतों के बीच भगवान विष्णु और तुलसी विवाह की रस्में निभाईं। घरों के आंगनों में गन्ने से मंडप बनाए गए, तुलसी के पौधों को चुनरी और फूलों से सजाया गया। भगवान शालिग्राम के साथ तुलसी विवाह की रस्में पूरी कर श्रद्धालुओं ने गन्ना, सिंघाड़ा, शकरकंद और नए गुड़ का भोग लगाया।

देवउठनी एकादशी पर भक्ति का सैलाब: तुलसी विवाह की गूंज में नहाया शहर

देवोत्थान एकादशी के साथ ही विवाह पर्वों की शुरुआत हो गई। शाम होते-होते शहर के हर कोने में शहनाइयां बजने लगीं। होटल, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट और विवाह भवनों में शादी समारोहों का दौर शुरू हो गया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत बोले बुंदेलखंड में वाटर टूरिज्म की संभावनाएं: लुभाती हैं प्राकृति

City News Uttar Pradesh

दया करो सरकार मची है लूट : मेडिकल कालेज हो गया बेकार !

विधायक प्रकाश नें अर्दली बाजार में सीसी सड़कों का किया लोकार्पण: दौड़ी खुशी

City News Uttar Pradesh

पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल द्वारा जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण, मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh

बांदा पुलिस के लिए ‘बीएनएस’ बना पहेली: मुकदमों में गड़बड़झाला, कोर्ट में किरकिरी

City News Uttar Pradesh

गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

ब्रेकिंग न्यूज़