25.3 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
झांसी-मिर्जापुर मार्ग : पाइप लाइन लीकेज से हजारों लीटर पानी हो रहा है बर्बाद, जल संस्थान नहीं दे रहा है ध्यान
उत्तर प्रदेश

झांसी-मिर्जापुर मार्ग : पाइप लाइन लीकेज से हजारों लीटर पानी हो रहा है बर्बाद, जल संस्थान नहीं दे रहा है ध्यान

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। हैरत की बात है कि बदौसा कस्बे से होकर गुजरने वाले झांसी-मिर्जापुर मार्ग पर थाने के सामने पाइप लाइन लीकेज होने से रोज हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। जबकि पानी लीकेज होने की वजह से सड़क में गड्ढा हो गया है। जिससे यहां से गुजरने वाले राहगीर आए दिन गिरकर चोटिल होते हैं। जल संस्थान इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहा है।

झांसी-मिर्जापुर मार्ग : पाइप लाइन लीकेज से हजारों लीटर पानी हो रहा है बर्बाद, जल संस्थान नहीं दे रहा है ध्यान
Jhansi-Mirzapur road: Thousands of liters of water is being wasted due to pipeline leakage, Jal Sansthan is not paying attention

ब्रिटिश शासन काल के समय के बने बदौसा थाने के ठीक सामने गहराई में दबे पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन में लीकेज होने की वजह से रोज सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। इसकी शिकायत कई बार स्थानीय लोगो ने जल संस्थान से की है। यहीं नहीं बांदा चित्रकूट जाने-आने वाले जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को भी यह नहीं दिखता है। जबकि अक्सर यहां से गुजरने वाले राहगीर गड्ढे की वजह से गिरकर चोटिल हो जाते हैं।

भाजपा नेता उदित नरायण द्विवेदी, काली चरण बाजपेयी, सपा नेता राहुल तिवारी, उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष शाहनवाज खान व कंहैया श्रीवास्तव आदि ने जल संस्थान के अधिकारियों व से सम्सया के निस्तारण की मांग की है। वहीं जल संस्थान के अवर अभियंता कौशलकांत का कहना है कि लीकेज की वजह से मार्ग में हुए गड्ढे को जल्द सही किया जाएगा। पाइप लाइन बहुत ही गहराई में है। जिसे सही करने में एक दिन का समय लगेगा।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा के मोहल्लों में खुले हैं ‘प्राइवेट’ जल संस्थान: आरओ के नाम पर बिक रहा ‘दूषित’ पानी

चकबंदी के ‘काले खेल’ पर ‘आर-पार’ संग्राम: नौवें दिन भी नहीं झुका ‘आंदोलन’

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा : साली को घुमाना जीजा को पड़ा महंगा, ससुर की शिकायत पर आई पत्नी फिर हुआ कुछ ऐसा …

डीएम जे. रीभा का बड़ा एक्शन: ओवरलोड, ओवरस्पीड और स्टंटबाज़ों पर चलेगा कानून का डंडा

जेल में बंद कथित नटवरलाल बर्खास्त सहायक आयुक्त सर्वेश दीक्षित प्रकरण पर न्यायलय में 8 सितंबर को सुनवाई 

City News Uttar Pradesh

ट्रेन की ठोकर लगने से आइटीआइ छात्र की मौत, कानपुर से वापस आ रहा था घर

ब्रेकिंग न्यूज़