- विनोद मिश्रा
बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा की ऑनगोइंग योजना के तहत बुंदेलखंड और विंध्य के जो इलाके आर्सेनिक की अधिकता या अन्य जल जनित व संक्रामक बीमारियों की चपेट में थे वहां के लोगों के लिए जल जीवन मिशन योजना वरदान साबित हुई है। राज्य मंत्री निषाद नें खास मुलाकात मेँ यह जानकारी दी।

बताया की बांदा में दो आनगोयिंग स्कीमों के माध्यम से 4849, जालौन में 2 ऑनगोइंग योजनाओं से 1189 घरों तक पानी कनेक्शन हो चुका है। झांसी में 2 स्कीमों के माध्यम से 2750 घरों, ललितपुर में 2 स्कीमों से 5389 परिवारों को पानी के कनेक्शन मिल चुके हैं। महोबा में 5062 परिवारों तक पानी पहुंचाने का काम तेजी से चल रहा है। हमीरपुर में 2 ऑनगोइंग स्कीमों से 1686 परिवारों तक, चित्रकूट में 3 ऑनगोइंग स्कीमों से 1219 घरों तक पानी कनेक्शन दिये जा चुके हैं। जलशक्ति राज्य मंत्री नें इसी क्रम में बताया की मिर्जापुर में एक ऑनगोइंग स्कीम के माध्यम से 917 परिवारों तक और सोनभद्र में 4 ऑनगोइंग स्कीम से 10009 घरों तक पानी कनेक्शन पहुंचाए जा चुके हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
