24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश नें कहा: बुंदेलखंड को उम्मीद से ज्यादा पानी होगा उपलब्ध
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश नें कहा: बुंदेलखंड को उम्मीद से ज्यादा पानी होगा उपलब्ध

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || रामकेश निषाद (जल शक्ति राज्य मंत्री - उत्तर प्रदेश सरकार) विज्ञापन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा है की बुंदेलखंड को उम्मीद से ज्यादा पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में काम हो रहा है। अधिकारियों को इस दिशा में तत्परता से कार्य करने के कड़े निर्देश दिये गये हैं। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद अपने आवास पर मीडिया से मुखातिब थे। मंत्री निषाद नें सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुये कहा की इन पार्टियों की सरकारों ने बुंदेलखंड को पानी से हमेशा वंचित रखा।

मंत्री रामकेश नें कहा: बुंदेलखंड को उम्मीद से ज्यादा पानी होगा उपलब्ध
Minister Ramkesh said: Bundelkhand will get more water than expected

यही कारण रहा कि यहां पानी के अभाव में लोग दम तोड़ देते थे। ट्रेन से पानी मंगवाना मजबूरी बना था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद से हर घर जल योजना से बुंदेलखंड में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि यूपी के गांव-गांव हर घर तक 2024 तक जल पहुंचाने का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है।

मंत्री रामकेश नें कहा: बुंदेलखंड को उम्मीद से ज्यादा पानी होगा उपलब्ध
Minister Ramkesh said: Bundelkhand will get more water than expected

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें सवालों के जवाब में बताया की बुन्देलखण्ड क्षेत्र में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 32 परियोजनाओं के अन्तर्गत कुल 467 पाइप पेयजल योजनाएं निमार्णाधीन हैं। जिसमें 43 सतही जल आधारित योजनाएं और 424 भूजल आधारित योजनाएं हैं । इन योजनाओं में कुल 3823 राजस्व ग्रामों के कुल 7268705 आबादी के लिए 1195265 क्रियाशील गृह जल संयोजन की व्यवस्था की जा रही है। जिससे कुल 1195265 घरों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होगी। मंत्री निषाद नें कहा की सिंचाई व्यवस्था की बेहतरी के लिये भी व्यापक कदम उठाये गये हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दीक्षांत समारोह : राज्य पाल नें ‘कृषि शिक्षा’ में दिया ‘महिला भागीदारी’ पर जोर

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे को पुलिस ने लिया हिरासत में, रुपये बांटने के आरोप के बाद पूछताछ जारी

City News Uttar Pradesh

ट्रेन से कटकर महिला की दर्दनाक मौत, पटरी किनारे मिला शव, इंटरनेट मीडिया के माध्यम से हुई पहचान

City News Uttar Pradesh

सपा नें भाजपा को ‘पछाड़ने’ की ‘तैयारी’ की तेज : एमएलसी चुनाव का फूंका मंत्र

City News Uttar Pradesh

भाजपा नें अटल वाटिका किया गुलजार : पूर्व पीएम को किया याद

मंडलायुक्त नें जताया की उन्हें मालूम है की जन्नत की हकीकत क्या है ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़