26 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
राजनीति : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले- भाजपा झूठ की गारंटी, अपनाती है दोहरा मापदंड
उत्तर प्रदेशराजनीति

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का सपा पर हमला: यह तो समय बताएगा कि किसकी कितनी और कहां हैसियत

  • ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की ओर से सीटों के ऐलान करने के बाद सपा और कांग्रेस आमने सामने आ गई हैं। समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश में कांग्रेस पर सीट देने का दबाव बना रही है और इसी कड़ी में कई सारी राजनीतिक चालें चली जा रही है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा की यह तो समय बताएगा कि किसकी कितनी और कहां हैसियत है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का सपा पर हमला: यह तो समय बताएगा कि किसकी कितनी और कहां हैसियत
Congress State President Ajay Rai’s attack on SP: Only time will tell who has what status and where.

उन्होंने बड़ी बात कहते हुए कहा कि वर्तमान में समाजवादी पार्टी की मध्य प्रदेश में कोई हैसियत नहीं है, इनका मध्य प्रदेश में कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं अखिलेश यादव और पूरी समाजवादी पार्टी को मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा की अगर सपा एमपी चुनाव लड़ती है तो यह बात साबित हो जाएगी कि यह भाजपा को जिताना चाहते हैं। उन्होंने कहा की बाकी रही बात यूपी की बात, तो यहां हम सभी 80 सीटों पर तैयारी कर रहे हैं, बाकी निर्णय लेना राष्ट्रीय नेतृत्व का काम है।

– अध्यक्ष अजय राय ने सपा को घेरा

समाजवादी पार्टी की ओर से लगातार हैसियत की बात करने पर अजय राय ने कहा की सपा की अगर मौजूदा स्थिति पर जाएंगे तो वह अपनी सीट तक नहीं बचा पाई। उन्होंने आजमगढ़ की सीट की नाम लेते हुए कहा की वहां निरहुआ जीत गया। उन्होंने कहा ये किस तरीके की बात है जो अपनी सीट नहीं बचा पाए वह बाकी सीट का क्या करेगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आचार संहिता में फंस सकता है जलापूर्ति के लिये टैंकर संचालन !

वाह रे बिजली विभाग : लाखों लीटर पेयजल कर डाला बर्बाद, सड़कें हुई लबालब

City News Uttar Pradesh

Banda : किसान आंदोलन के समर्थन में बुंदेलखंड किसान यूनियन ने किया सत्याग्रह…

City News Uttar Pradesh

यूपी सरकार ने पांच सदस्यीय आयोग का किया गठन: निकाय चुनाव में ट्रिपल टी फार्मूले पर लागू होगा आरक्षण

City News Uttar Pradesh

सरकार की रहम दिली : अब हर गाय की खुराक पर खर्च होंगे पचास रुपये

City News Uttar Pradesh

नौ वर्षीय बच्चें से कुकर्म के दोषी युवक को कोर्ट ने सुनाई दस साल की सजा, 66 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़