City News Uttar Pradesh
राष्ट्रीय मतदाता दिवस : निडर होकर मतदान करने की एसपी अभिनंदन ने दिलाई शपथ
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय मतदाता दिवस : निडर होकर मतदान करने की एसपी अभिनंदन ने दिलाई शपथ

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंगलवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जहां एसपी ने पुलिस लाइन में मातहतों को बिना प्रलोभन तथा प्रभाव के मत के अधिकार प्रयोग किए जाने की शपथ दिलाई। वहीं एएसपी ने पुलिस कार्यालय में शपथ दिलाते हुए अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा सर्किल के सभी क्षेत्राधिकारियों ने अपने कार्यालय तथा थाना प्रभारियांे ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस : निडर होकर मतदान करने की एसपी अभिनंदन ने दिलाई शपथ
National Voters’ Day: SP Abhinandan administered oath to vote fearlessly

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात अधिकारी व कर्मचारीगणों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्य रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय भाषा, अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचन में अपने मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर सत्यप्रकाश शर्मा, नगर राकेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस : निडर होकर मतदान करने की एसपी अभिनंदन ने दिलाई शपथ
National Voters’ Day: SP Abhinandan administered oath to vote fearlessly

इसी प्रकार एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र के द्वारा पुलिस कार्यालय में अपने मातहतों को शपथ दिलाई गई। वहां कर्मियों ने शपथ दोहराते हुए बिना किसी प्रलोभन के मत का अधिकार प्रयोग किए जाने की बात दोहराई।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस : निडर होकर मतदान करने की एसपी अभिनंदन ने दिलाई शपथ
National Voters’ Day: SP Abhinandan administered oath to vote fearlessly

क्षेत्राधिकारी बबेरू सियाराम, नरैनी नितिन कुमार, अतर्रा अंबुजा त्रिवेदी ने अपने कार्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कर्मियों को शपथ दिलाई। इधर जनपद के समस्त थानों पर प्रभारी निरीक्षकों द्वारा भी शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में परिजनों को लाठियों से पीटने के बाद युवक नें ट्रेन से कटकर दी जान

City News Uttar Pradesh

रिश्ते हुए शर्मसार : चाचा ने भतीजी के साथ किया दुराचार, रिपोर्ट दर्ज

Banda : कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, भारी पुलिस बल रहा तैनात …

विदेशी नागरिक का आईफोन हुआ बरामद: एक साल बाद पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

City News Uttar Pradesh

बांदा : पोलिंग पार्टियों की रवानगी में बंद रहेंगी रूट की दुकानें, यातायात व्यवस्था में परिवर्तन, प्रशासन ने किया फरमान जारी

City News Uttar Pradesh

नगर पालिका बांदा अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग और अतर्रा अनुसूचित जाति महिला को आरक्षित !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़