24.6 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
वाक फार वोट के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान, मतदाताओं को मतदान के लिए किया गया प्रेरित
उत्तर प्रदेश

वाक फार वोट के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान, मतदाताओं को मतदान के लिए किया गया प्रेरित

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-22 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस एवं वाक फार वोट के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के शीर्षक हम भी वोट करेंगे, लोकतंत्र मजबूत करेंगे की थीम के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग पटेल के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।

वाक फार वोट के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान, मतदाताओं को मतदान के लिए किया गया प्रेरित
Awareness campaign launched under Walk for Vote, voters were motivated to vote

उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहित स्वीप प्रभारी अधिकारी सहित अधिकारी, कर्मचारी रामलीला मैदान से पैदल भ्रमण करते हुए महेश्वरी देवी मंदिर से बलखंडीनाका, छोटीबाजार, मर्दननाका, खाईंपार, जिला परिषद चैराहा, गूलरनाका, छावनी से होते हुए वापस रामलीला मैदान के पास समापन किया गया। इसमें राजकीय बालिका इंटर कालेज व आर्य कन्या इंटर कालेज की छात्राओं सहित सभी अधिकारियों तथा महिला टीम सहित जनपदवासियों को 23 फरवरी को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

वाक फार वोट के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान, मतदाताओं को मतदान के लिए किया गया प्रेरित
Awareness campaign launched under Walk for Vote, voters were motivated to vote

गाजे-बाजे के साथ राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एक उत्सव के रूप में जनपद में 1507 बूथों में आगामी 23 फरवरी को मतदान के लिए विभिन्न तहसीलों एवं विकास खंडों तथा ग्राम पंचायतों में मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस बार का लक्ष्य है कि 75 प्रतिशत प्लस हो मतदान। विभिन्न चैराहों पर माइकिंग कर तथा तालियां बजाकर जन सामान्य को मतदान करने के लिए निरंतर प्रेरित किया जा रहा है।

वाक फार वोट के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान, मतदाताओं को मतदान के लिए किया गया प्रेरित
Awareness campaign launched under Walk for Vote, voters were motivated to vote

जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला मजिस्टेªट अनुराग पटेल ने माइकिंग करते हुए जनसामान्य से अपील करते हुए कहा कि देश के हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपना कीमती मत का दान करें। जैसा कि सभी को ज्ञात है कि हमारे देश में मतदान के समय बहुत ही कम मतदान होता है, जिसका प्रभाव सीधे हमारे देश के विकास और उसके भविष्य पर पडता है।

वाक फार वोट के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान, मतदाताओं को मतदान के लिए किया गया प्रेरित
Awareness campaign launched under Walk for Vote, voters were motivated to vote

उन्होंने यह भी कहा कि मन्दिरों में किया गया दान हमें पुण्य देता है तो वहीं लोकतंत्र में मत का दान हमें एक अच्छा प्रतिनिधि देता है। जन जागरूकता कार्यक्रम में एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, एसडीएम सदर सुधीर कुमार, डिप्टी कलेक्टर सौरभ यादव, नगर मजिस्टेªट केशवनाथ गुप्ता, समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह, डीआईओएस विनोद सिंह, जीजीआईसी प्रधानाचार्या बीना गुप्ता आदि ने उपस्थित होकर 75 प्रतिशत प्लस मतदान करने की नागरिकों से अपील की। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज के प्रेक्षागृह में डीएम ने बीएलओ, 80 वर्ष से अधिक एवं प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं को सम्मानित किया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

निगरानी समिति की बैठक में जन प्रतिनिधि जमकर गरजे : गैर हाजिरों का कटा वेतन

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें मोटर्स सर्विसिंग के क्षेत्र में दी बड़ी उपलब्धि : हुआ भव्य उद्घाटन

City News Uttar Pradesh

मौसम की मेहरबानी से “डायन” जिले में कर रही “डांस” ; जनता परेशान !

रोडवेज में ‘मैन पावर’ का भारी संकट: 24 नई बसों की सेवा लटकी, यात्रियों की ‘टकटकी’ जारी

City News Uttar Pradesh

बाहुबली मुख्तार के हितैषियों को अपर एसपी नें चढ़ाया राडार पर : मची दहशत !

City News Uttar Pradesh

महाविद्यालय में बीए की 420 सीटों के लिए 31जून से शुरू प्रवेश शुरू

ब्रेकिंग न्यूज़