
- शरद मिश्रा
बांदा। गर्मी की दस्तक के साथ ही “शहर में मच्छरों का आतंक” इस कदर बढ़ गया है कि आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। हालात यह हैं कि रात में लोगों का सोना तक मुश्किल हो गया है। शहर के विभिन्न मोहल्लों में मच्छरों की भरमार से नागरिकों में जबरदस्त आक्रोश और चिंता का माहौल है।

शहरवासियों का कहना है कि इस बार गर्मी की शुरुआत में ही मच्छरों का प्रकोप पिछले वर्षों के मुकाबले कहीं अधिक है। दिन ढलते ही मच्छरों का हमला शुरू हो जाता है, जिससे न घर के अंदर राहत है और न ही बाहर। कई लोग गर्मी से बचने के लिए खुले में सोने को मजबूर हैं, लेकिन वहां भी मच्छरों के झुंड उन्हें चैन नहीं लेने देते। सबसे चिंताजनक बात यह है कि अब तक नगर में न तो कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया गया है और न ही फॉगिंग की कोई प्रभावी व्यवस्था दिखाई दे रही है।

यही कारण है कि मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। बलखंडी नाका निवासी समाजसेवी वेद शर्मा ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि हर वर्ष समय रहते फॉगिंग और छिड़काव कराया जाता है, लेकिन इस बार लापरवाही साफ नजर आ रही है। उन्होंने बताया कि रात में पंखा चलाने पर ठंड लगती है और बिना पंखे के मच्छरों के कारण सोना नामुमकिन हो जाता है।

शहर में बढ़ते मच्छरों के चलते डेंगू, मलेरिया और अन्य मच्छरजनित बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। इधर लोग मच्छरों से बचाव के लिए कॉइल, स्प्रे, क्रीम और मच्छरदानी जैसे उपायों का सहारा ले रहे हैं, लेकिन यह राहत स्थायी नहीं है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि स्वास्थ विभाग से पूरे शहर में व्यापक स्तर पर फॉगिंग और कीटनाशक छिड़काव तत्काल शुरू कराया जाए। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू ने भी आश्वासन दिया है कि जल्द ही फॉगिंग और छिड़काव का कार्य शुरू कराया जाएगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
