27.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम नगेंद्र हो गये द्रवित : किसानों नें कहा "साहब सुनें हमारी गोहार"
उत्तर प्रदेश

डीएम नगेन्द्र हो गये द्रवित : किसानों नें कहा “साहब सुनें हमारी गोहार”

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। किसान दिवस पर किसानों की गुहार एवं पीड़ा से “डीएम नगेन्द्र प्रताप द्रवित” हो उठे। विद्युत, सिंचाई, फसल बीमा एवं किसान सम्मान निधि आदि से सम्बन्धित समस्याओं के निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। विकास भवन सभागार में किसान दिवस का यह आयोजन था। इसमें किसान यूनियन के अलावा अन्य “किसान भी समस्याओं की बड़ी – बड़ी गठरी” लेकर उपस्थित थे।

डीएम नगेंद्र हो गये द्रवित : किसानों नें कहा "साहब सुनें हमारी गोहार"

कार्यक्रम जैसे ही शुरू हुआ किसानों की समस्याएं “सुरसा के मुंह की भांति फैलती” गई,जिसे सुन -सुन कर “डीएम नगेन्द्र का दयालू हृदय हाहाकार” सा करने लगा। उन्होंने “बहुत धैर्यता के साथ” किसानों की समस्याओं को सुना। “मनन एवं चिंतन” किया। “कर भला हो भला” के सिद्धांत पर समस्याओं के निराकरण में “उदारता के साथ ही कुशल प्रशानिक क्षमता” का परिचय दिया।

डीएम नगेंद्र हो गये द्रवित : किसानों नें कहा "साहब सुनें हमारी गोहार"

विद्युत विभाग से सम्बन्धित शिकायतों में मर्का ग्राम में विद्युतीकरण कार्य पूर्ण किये जाने, तिन्दवारी में विद्युत के नीचे तारों को ठीक करानें एवं ग्राम दुरेडीं में विद्युत सम्बन्धी समस्यायें प्राप्त हुई, जिनके निराकरण के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। सिंचाई हेतु कैनाल लिफ्ट में समुचित जलापूर्ति के लिये सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता को निर्देशित किया। डीएम ने कहा की खाद एवं बीज की कमी नही रहने पाये।

डीएम नगेंद्र हो गये द्रवित : किसानों नें कहा "साहब सुनें हमारी गोहार"

किसानों द्वारा प्राइवेट खाद की दुकानों पर रेट में अंकुश लगाये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया। किसानों द्वारा महोखर में रात्रि के समय पशुओं को छोडने की समस्या के निदान के लिए जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निस्तारण के निर्देश दिये। बैठक मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, उप निदेशक कृषि विजय कुमार,जिला उद्यान अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर, जिला विकास अधिकारी एवं सम्बन्धित विभागों के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- मंडी समिति में दूसरे दिन भी हड़ताल, लटका रहा ताला…

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद “सावधान” : वन विभाग पौध रोपण में है “बेइमान” ….

Banda : डीएम पौध रोपण कराने में रहे सतर्क, पौध रोपण में हो चुका है अरबों का खेल ! …

City News Uttar Pradesh

अपहरण और दुष्कर्म में दो अभियुक्तो को बीस-बीस साल की कैद और हुआ जुर्माना

बड़ी खबर : पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति के तिमंजिला भवन पर चलेगा योगी का बुलडोजर, नोटिस पर अभिलेख न देने पर होगी बड़ी कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

बारिश ने मचाई तबाही: चंद्रावल और केन उफान पर, गांवों में दहशत, प्रशासन गायब !

ब्रेकिंग न्यूज़