City News Uttar Pradesh
सपा विधायक विशंभर यादव ने दागे 'खनन के गोले: बोले- सत्ता के संरक्षण में प्रकृति से बलात्कार
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

सपा विधायक विशंभर यादव ने दागे ‘खनन के गोले: बोले- सत्ता के संरक्षण में प्रकृति से बलात्कार

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की “तपती धरती पर अब सियासत भी उबलने” लगी है। सपा से बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव ने “अवैध खनन” को लेकर “भाजपा सरकार पर सीधा निशाना” साधा है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने “चुटीले अंदाज” में कहा कि बीते मई में बांदा के ‘सबसे गर्म जिला’ बनने का “तमगा” असल में भाजपा के ‘खनन मॉडल’ की देन है।

सपा विधायक विशंभर यादव ने दागे 'खनन के गोले: बोले- सत्ता के संरक्षण में प्रकृति से बलात्कारविधायक विशंभर यादवने आरोप लगाया कि “बेलगाम अवैध खनन ने हालात बदतर” बना दिए हैं। नदियां मारी जा रही हैं, पहाड़ उड़ाए जा रहे हैं और यह सारा महापाप सत्ता के संरक्षण में हो रहा है। उन्होंने “तंज” कसा कि “धनलोलुप सरकार के पालित-पोषित ठेकेदार दिन-रात नदियों का सीना छलनी” कर रहे हैं तो “डायनामाइट से पहाड़ों के परखच्चे उड़ा” रहे हैं।

सपा विधायक विशंभर यादव ने दागे 'खनन के गोले: बोले- सत्ता के संरक्षण में प्रकृति से बलात्कारविधायक विशंभर सिंह यादव ने भाजपा के प्रिय ‘बुलडोजर मॉडल’ पर चुटकी ली। बोले, सरकार अवैध खनन के जिम्मेदारों और उनके अलमबरदारों पर भी वही बुलडोजर चलाए जो उसे पसंद है। कागजों में 26 वैध खदानें हैं, लेकिन जमीन पर सौ के करीब “अवैध खदानें गुलजार” हैं। वैध में भी “नियमों की धज्जियां उड़” रही हैं।

सपा विधायक विशंभर यादव ने दागे 'खनन के गोले: बोले- सत्ता के संरक्षण में प्रकृति से बलात्कारसपा विधायक ने कहा कि पहले केन, बागेन, रंज की लहराती जलराशि गर्मी से राहत देती थी। अब “नदियां नाला बन” गई हैं। “खनन पापियों ने नदियों को कुरूप” बना दिया। गिरवा-नरैनी में “डायनामाइट से पहाड़ उड़” रहे हैं। खनन के गड्ढों में बच्चों के डूबने की घटनाएं सरकार को लानत भेजती हैं। “ऐसे चेहरों को चुल्लू भर पानी में डूब मरना” चाहिए।

सपा विधायक विशंभर यादव ने दागे 'खनन के गोले: बोले- सत्ता के संरक्षण में प्रकृति से बलात्कारवन विभाग पर निशाना साधते हुए विधायक बोले कि 4,400 वर्ग किमी के बांदा में वन क्षेत्र सिर्फ तीन फीसद है। यह तब है जब “हर साल 70 लाख पौधे रोपने का ढोल पीटा” जाता है। हासिल के नाम पर “निल बटा सन्नाटा” है। विधायक विशंभर सिंह यादव ने चेतावनी दी कि “नदियों का सीना चाक करने और पहाड़ों को जमींदोज” करने का “सिलसिला जारी” रहा तो “परिणाम भयावह” होंगे। सबसे “गर्म जिला बनना चिंताजनक आहट” है। प्रकृति से खिलवाड़ से जैव विविधता खत्म हो रही है। “सरकार आंखें मूंदने” के बजाय “खनन माफिया पर कड़ी कार्रवाई” करे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने पंखे में साड़ी का फंदा डाल किया आत्महत्या

बांदा में मुख्यमंत्री ने गिनाया विकास कार्य : मंत्री रामकेश एंव सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के कार्यों को सराहा

City News Uttar Pradesh

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, चचेरे भाई-बहन की मौत, एक गंभीर घायल।

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेन्द्र शिकायतों के निस्तारण पर गंभीर: समाधान दिवस पर दिखे सख्त

गौशाला में पशुओं की मौत : एसडीएम की जांच से वीडीओ सस्पेंड

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें कहा मालती वोटों से होंगी मालामाल: पति नें की फूलों की बरसात

ब्रेकिंग न्यूज़