28.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम जे. रीभा द्वार विकास कार्यों की समीक्षा: बोली - लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश

डीएम जे. रीभा द्वारा विकास कार्यों की समीक्षा: बोली- लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम जे. रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में तेजी लाते हुए अपने विभागीय लक्ष्यों को शीघ्र पूर्ण करें।

डीएम जे. रीभा द्वार विकास कार्यों की समीक्षा: बोली - लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

डीएम ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की समीक्षा करते हुए जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन अधिकारी को निर्देश दिए कि बैंकों में लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण कराया जाए। जल जीवन मिशन के अंतर्गत शेष कार्यों को फरवरी 2025 तक पूर्ण करने के निर्देश अधिशासी अभियंता को दिए गए। समीक्षा बैठक में अनुपस्थित पर्यटन और आरईडी विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।

डीएम जे. रीभा द्वार विकास कार्यों की समीक्षा: बोली - लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों में देरी करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति, अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति एवं सामान्य छात्रवृत्ति के आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की पात्रता जांच कर निस्तारण करने को कहा गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को नियमित पोषण सामग्री उपलब्ध कराई जाए। चिन्हित अति-कुपोषित बच्चों को तीन माह के अंदर सुपोषित बनाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया।

डीएम जे. रीभा द्वार विकास कार्यों की समीक्षा: बोली - लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

योजना के सफल संचालन हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को अपनी ड्यूटी का समय से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक जीतू जनहित के मुद्दों को उठाकर बनें जन चर्चा का विषय

City News Uttar Pradesh

Banda : सरकार के चार साल पूरे होने पर लगेगी प्रदर्शनी, जिलाधिकारी ने सौंपी जिम्मेदारी …

पीएम आवास योजना नहीं हो पाई “गोल्ड”: बजट के अभाव में “बोल्ड”, सीडिओ नें पोंछा “आंसू”

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में गरजे राजनाथ सिंह : बोले- भाजपा के विकास के आगे विपक्ष कर रहा शीर्षासन, योगी सरकार में माफिया-गुंडे जेल में या बेल में

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक प्रकाश का प्रयास : 2023 तक हर परिवार के पास हो अपना आवास

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश ने विपक्षी एकता पर कसा करारा तंज: बोले- गठबंधन धर्म निभाना सिर्फ भाजपा के ही बस की बात

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़