City News Uttar Pradesh
ट्रक की रफ्तार हुई खौफनाक: बाइक सवार 3 लोगों को कुचला, दो की मौत
उत्तर प्रदेश

ट्रक की रफ्तार हुई खौफनाक: बाइक सवार 3 लोगों को कुचला, दो की मौत

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गिट्टी भरे बेकाबू ट्रक की रफ्तार खौफनाक हो गई। उसने बाइक में टक्कर मार दिया। बाइक सवार तीन लोगों मे महिला और उसके भतीजे की मौके पर मौत हो गई। पीछे बैठी एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में चीखपुकार मच गई।

ट्रक की रफ्तार हुई खौफनाक: बाइक सवार 3 लोगों को कुचला, दो की मौत

पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधन कला गांव निवासी 28 वर्षीय राजकुमार रविवार की सुबह करीब दस बजे अपनी 65 वर्षीय ताई चुनिया,और 35 वर्षीय भाभी अनुसुइया को बाइक में बैठाकर अंतिम संस्कार में शामिल होने अतर्रा जा रहा था। तभी महावीरन के समीप मेडिकल कॉलेज बाईपास की तरफ से आ रहे गिटटी भरे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार राजकुमार, ताई चुनिया ट्रक के नीचे आकर कुचल गए। दोनो की मौके पर मौत हो गई। अनुसुईया छिटक कर दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीरो ने पुलिस को सूचना दी।

ट्रक की रफ्तार हुई खौफनाक: बाइक सवार 3 लोगों को कुचला, दो की मौत

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवो को कब्जे में ले लिया। घायल अनुसुइया को रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। हादसा करके भाग रहे ट्रक चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। मौत की खबर पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक के भतीजे विनय ने बताया कि राजकुमार की परिवारिक भाभी शांती अतर्रा में रहती है। उसके पिता की मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश ‘आध्यात्म से लोकतंत्र’ तक सक्रिय: धार्मिक आयोजन के बाद ‘जनसेवा’ का दिखा कर्तव्य

City News Uttar Pradesh

यूपी में एनएचएम में 17,291 पदों पर भर्ती : लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, एएनएम व स्टाफ नर्स के लिए 12 दिसंबर तक तक ऑनलाइन आवेदन

City News Uttar Pradesh

बेवफाई : महिला नें पति सहित चार के विरूध्द दर्ज कराई थाने में रपट

City News Uttar Pradesh

अव्यवस्था की गंदी तस्वीर आई सामने : विधायक को निरीक्षण में चिकित्सक मिले नदारद, स्वीपर की नहीं है तैनाती

लाभार्थी सम्मेलन: जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील और सांसद नें बताई मोदी की खूबियां

City News Uttar Pradesh

महिला जज का शव फंदे से लटका मिला: 24 साल की उम्र में ज्योत्सना बनी थीं सिविल जज, अब चार साल बाद मौत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़