26.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
शिक्षक एमएलसी चुनाव हेतु भाजपा हुई सक्रिय : मतदाता बनाने के लिये पकड़ी तेजी
उत्तर प्रदेश

शिक्षक एमएलसी चुनाव हेतु भाजपा हुई सक्रिय : मतदाता बनाने के लिये पकड़ी तेजी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पहली बार शिक्षक एमएलसी चुनाव मैदान में आने जा रही भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए पार्टी समर्थक विचारधारा के ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों को मतदाता बनाने के अभियान में जुटे भाजपा पदाधिकारी विभिन्न कॉलेजों में पहुंचकर संपर्क कर रहे हैं।

Ramkesh Nishad (Minister of State for Jal Shakti, Government of Uttar Pradesh)

आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव में मजबूती के साथ मैदान में आ डटी भाजपा ने शुक्रवार को तिंदवारी विधानसभा के तिंदवारी तथा जसपुरा ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षकों से संपर्क कर उन्हें मतदाता बनाने का अभियान शुरू कर रखा है। शिक्षक एमएलसी चुनाव के कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सह संयोजक शिक्षक नेता बाबूलाल तिवारी ने अपने दौरे के क्रम में हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट तथा बांदा जनपदों के विद्यालयों में जाकर शिक्षकों से संपर्क साधा और उन्हें मतदाता बनाने हेतु फार्म सौंपे।

शिक्षक एमएलसी चुनाव हेतु भाजपा हुई सक्रिय : मतदाता बनाने के लिये पकड़ी तेजी
BJP became active for teacher MLC election: Caught speed to make voter

पहली बार शिक्षक एमएलसी चुनाव मैदान में आई भाजपा के प्रति बढ़ते रुझानों से पार्टी में उत्साह का माहौल है। 70 वर्षों बाद बुंदेलखंड से कोई प्रत्याशी बनाने की भाजपा खेमे की संभावनाओं से लगता है कि पार्टी इस चुनाव में विजय हासिल करनें को कमर कसे है। इस अवसर पर शिक्षक एमएलसी चुनाव के विधानसभा संयोजक आनंद स्वरूप द्विवेदी, अशोक मिश्रा आदि भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम रीभा का ‘विकास भवन’ में ‘छापा’: 11 अफसर गायब 35 कर्मियों का रोका ‘वेतन’

City News Uttar Pradesh

बांदा : संतो को लेकर वाराणसी जा रही अनियंत्रित कार बैलगाड़ी व दो युवकों को टक्कर मारते जा घुसी दुकान में

डाकघर सेवाओं में केंद्र सरकार नें की बढ़ोत्तरी : खाता धारकों की होगी बल्ले- बल्ले

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन करेंगी दूसरा विवाह कार्यक्रम आयोजन : फिर होंगे पीले हाथ गूंजेगी शहनाई

City News Uttar Pradesh

अवधेश राय हत्याकांड: माफिया मुख्तार अंसारी की नहीं हो सकी ऑनलाइन पेशी, अब 20 से शुरू होगी बहस पर सुनवाई

21 साल बाद ‘चीखों’ को मिला इंसाफ: दलित युवक की नृशंस हत्या में दो दोषियों को उम्रकैद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़