City News Uttar Pradesh
दीपावली का पर्व आया औऱ खाद्य पदार्थो में मिलावट की लाया 'बहार'
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

दीपावली का पर्व आया औऱ खाद्य पदार्थो में मिलावट की लाया ‘बहार’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही खाद्य पदार्थों विशेषकर “मावे की मिठाई में मिलावट का कारोबार बढ़” गया है। मिलावटखोर इतने सक्रिय हैं कि सरकार के ‘शुद्ध के लिए युद्ध’ अभियान का भी “डर” नहीं है। एक तरफ जिले में मौसमी बीमारियों का प्रकोप होने से पहले ही “घर-घर” में मौसमी बीमारी के मरीज देखे जा रहे हैं, दूसरी ओर “दीपावली के नजदीक आते ही मिलावटखोर सक्रिय नजर” आ रहे हैं। जिससे मिलावटी खाद्य सामग्री के सेवन से लोगों के स्वास्थ्य पर फिर असर पड़ेगा, लेकिन “मिलावट करने वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं” आ रहे।दीपावली का पर्व आया औऱ खाद्य पदार्थो में मिलावट की बहार लायाडीएम अमित आसेरी नें संबंधित अधिकारियों को पर्व के मद्दे नजर छापा मार कार्यवाई के निर्देश दें रखें हैं पर आदेश के अनुपालन में आश्चर्यजनक खामोशी है। हालत यह है की “मिठाईयों में जहर घोलने” का कारोबार करने वालों को डर नहीं है। जिला मुख्यालय में ही केवटरा चौराहा, चौकबाजार, कटरा, बलखंडी नाका, बाबूलाल चौराहा, बस स्टैंड रोड, छोटी बाजार, राणा प्रताप चौराहा, कालूकुआं चौराहा, अतर्रा रोड चुंगी, आदि क्षेत्र नाना प्रकार की “मिठाई के गढ़” माने जाते रहे है।दीपावली का पर्व आया औऱ खाद्य पदार्थो में मिलावट की बहार लायाइनमें इन दिनों बेझिझक भारी मात्रा में मिलावटी मिठाइयां तैयार की जा रही है। आरोप है कि मिलावट के कारोबार पर शिकंजा कसने में “स्थानीय प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग” पूरी तरह नाकारा साबित हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की “लचर व्यवस्था” के चलते मिलावटखोर निर्धारित खाद्य पर्दाथों की गुणवत्ता संबंधी सभी नियमों को “ताक” में रख कर “मिठाई के नाम पर लोगों के सामने जहर परोसने” की तैयारी कर रहे हैं।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दानवीर की “दिल दरियावादी से झूमा कैप्टन का जन्म व विद्यालय का स्थापना दिवस”

City News Uttar Pradesh

भारत रत्न नाना जी देशमुख की कर्मस्थली नागपुर के बाद आरएसएस के लिए चिंतन का दूसरा केंद्र बना ‘चित्रकूट’ …

घरेलू गैस सिलेंडर का हो रहा व्यावसायिक उपयोग: प्रशासन क्यों है खामोश ?

City News Uttar Pradesh

हमीरपुर : नाबालिक युवती को सुनसान जगह ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

बसपा नें जिले की दोनों पालिकाओं एवं सभी नगर पंचायतों में अध्यक्ष का भरा पर्चा

यूपी चुनाव 2022 : प्रियंका गांधी ने जारी किया कांग्रेस का घोषणा पत्र, कांग्रेस का वादा- सत्‍ता में आए तो 10 दिन के अंदर माफ होगा किसानों का कर्जा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़